Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Holi 2023: सीहोर में मनाई जाएगी पांच दिवसीय होली, पं. मिश्रा ने लोगों से शिवजी को केसरिया रंग अर्पित करने कहा

News Desk

News Desk / Tue, Mar 7, 2023

Holi 2023: सीहोर में मनाई जाएगी पांच दिवसीय होली, पं. मिश्रा ने लोगों से शिवजी को केसरिया रंग अर्पित करने कहा

पं. प्रदीप मिश्रा

पं. प्रदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया में भारत अपने त्यौहारों के लिए एक अलग पहचान रखता है, यूं तो हर त्यौहार प्रेम और सद्भावना से जुड़े हैं। कई बार दो तिथियों को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन की स्थिति होती है। इसलिए संशय को दूर करने के लिए मंथन होना चाहिए। ये विचार देश में सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे।

पंडित मिश्रा ने कहा कि होली, दीपावली, दशहरा जैसे व्रत-पर्व को लेकर मतभिन्नता और संशयों पर मंथन हो। हमारे सभी ज्योतिष और विद्वानों को एक राय होकर पूरे देश का एक पंचाग बनना चाहिए। इससे संशय दूर हो सकता है। जब भी साल का पंचाग और कलेंडर का निर्माण हो, उसमें एक मत होना चाहिए, जिससे होली, दीपावली, दशहरा, रामनवमी, गंगादशमी, बसंत पंचमी, निर्जला एकादशी, अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के बारे में विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए जा सकते हैं। ऐसे ही पंचांगकर्ताओं की एक साल पहले बैठक कर पर्व, त्यौहार आदि पर निर्णय करें तो भ्रांतियां दूर हो सकती हैं। जिससे हमारे सभी पर्व एक साथ पूरे आस्था और उत्साह के साथ मनाए जा सकते हैं।

वहीं, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दूसरी बार जिले भर के साथ देश भर में महादेव की होली खेलने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के महादेव मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा छावनी होली उत्सव समिति सहित अन्य होली समितियां भी अपनी ओर से तैयारियां कर रही हैं। इसको लेकर पंडित मिश्रा ने सभी देशवासियों को अपने-अपने यहां पर शिव मंदिरों में भगवान शिव को एक लोटा चंदन युक्त जल समर्पित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में पांच दिवसीय होली का पर्व मनाया जा रहा है, इस वर्ष भी होली के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह दस बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचेगे इसके बाद शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित पिपेलश्वर महादेव मंदिर, मेन रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के बाद शहर के प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचेंगे। इसके अलावा शनिवार 11 मार्च को आष्टा में भी महादेव मंदिर में होली उत्साह मनाए जाने की बात कही है।

एक लोटा केसरिया रंग करें भगवान को समर्पित
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुदेव पं. प्रदीप मिश्रा के संदेश के अनुसार होली का एक अपना ही आनंद है। इस वर्ष पूरे देश के साथ शहर में भी महोदव की होली आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। गुरुदेव के संदेश के अनुसार प्रत्येक शिव मंदिर में मातृ शक्ति के अलावा सभी श्रद्धालु भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करेंगे। इसके साथ केसरिया रंग एक लोटे में भरकर भगवान को समर्पित करेंगे और उसके बाद पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि उत्सव पूरी शांति के साथ मनाए। जो भी श्रद्धालु जहां पर है वहीं इस पर्व को मनाए।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन