: Indore News:बायपास पर डंपर ने बाइक पर जा रहे परिवार को रौंदा, चार साल की बच्ची सहित तीन की मौत
News Desk / Thu, Feb 9, 2023
बायपास पर सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर बायपास पर तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। खजराना की तरफ जा रहे दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डाक्टर उसे भी बचा नहीं पाए।
खजराना पुलिस के अनुसार हादसा बायपास पर झलारिया जंक्शन के नजदीक हुआ। राऊ की तरफ से आ रहे डंपर ने खजराना क्षेत्र में रहने वाले दंपत्ति को टक्कर मारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की गति काफी तेज थी। बाइक सवार दूसरे वाहन को अेावरटेक कर रहा था।तभी सामने से आ रहा डंपर चालक स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और डंपर का अगला हिस्सा बाइक से टकरा गया। इसके बाद बाइक पर बैैठे दंपति और चार साल की बेटी उछल कर गिरे। डंपर उन्हें रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। पति-पत्नी के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई और मौके पर उनका काफी खून बह गया।
खजरान पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार युवक उसकी पत्नी ने कनाडि़या की तरफ जा रहे थे। टक्कर से मां की गोद में बैठी बच्ची दूर जा गिरी। उसे भी गंभीर चोटें आईं है। उपचार के लिए बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने डंपर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन