Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: जैतहरी परिषद में फिर खिला कमल: कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को चटाई धूल, जानिए किसे मिली अध्यक्ष की सियासी कुर्सी ?

MP CG Times

MP CG Times / Sat, Feb 11, 2023

जैतहरी परिषद में फिर खिला कमल: कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को चटाई धूल, जानिए किसे मिली अध्यक्ष की सियासी कुर्सी ?
अनूपपुर। जैतहरी में हुए चुनाव के बाद आज जैतहरी नगर परिषद को अध्यक्ष भी मिल गया है. नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से उमंग अनिल गुप्ता चुने गए हैं. भाजपा उम्मीदवार उमंग अनिल गुप्ता ने को 8 वोट मिले, जबकि कांग्रेस से जयप्रकाश अग्रवाल को 7 मत मिले. उमंग अनिल गुप्ता एक वोट से जीतकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. 20 जनवरी को हुआ था मतदान नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्ड पार्षद पद के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को ईवीएम से मतदान हुआ. 15 वार्ड पार्षद पद के लिए 66 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा, जिसकी मतगणना सोमवार 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना के मार्गदर्शन में हुई. इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अनूप तिवारी उपस्थित रहे. एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल एवं थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक केके त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे. इन्होंने दर्ज की जीत रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 1 से जयप्रकाश अग्रवाल(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 2 से ऋषभ लंहगीर (भाजपा), वार्ड 3 से रविंद्र राठौर (भाजपा ), वार्ड क्रमांक 4 से कैलाश मरावी(भाजपा), वार्ड क्रमांक 5 से बिट्टी बाई कोल (भाजपा),वार्ड क्रमांक 6 से नारायण दास (निर्दलीय), वार्ड क्रमांक 7 से सुनीता जैन (भाजपा) वार्ड क्रमांक 8 से शकीला अब्दुल (कॉंग्रेस) की जीत. वार्ड क्रमांक 9 से नवरत्नी विजय शुक्ला (भाजपा), वार्ड क्रमांक 10 से कविता लाला राठौर (कॉंग्रेस), वार्ड क्रमांक 11 से जानकी रजक (कॉंग्रेस), वार्ड क्रमांक 12 से उमंग अनिल गुप्ता (भाजपा), वार्ड क्रमांक 13 से राजकिशोर राठौर (कॉंग्रेस), वार्ड क्रमांक 14 से भूरी बाई भैना (निर्दलीय), वार्ड क्रमांक 15 से सविता नाथू राठौर (कॉंग्रेस), विजय घोषित किए गए हैं. विजयी घोषित सभी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार जैतहरी शशांक शेंडे, टीआई जैतहरी केके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में निर्वाचन मे विजयी अभ्यर्थियों के समर्थक उपस्थित थे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन