Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: Chhindwara: मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरी महिला, अस्पताल में मौत, हार्टअटैक की आशंका

News Desk

News Desk / Sun, Feb 12, 2023

Chhindwara: मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरी महिला, अस्पताल में मौत, हार्टअटैक की आशंका

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर पहुंची महिला की मोबाइल पर बात करते-करते मौत हो गई। डॉक्टर भी कुछ नहीं बता सके, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा के काबेरी नगर का है। बताया गया कि देहात थाना क्षेत्र के ताजनगर से 36 वर्षीय सीरीन पति जाहिद खान  परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर काबेरी नगर आई थी। रविवार दोपहर को मोबाइल पर बात करते वक्त अचानक वह गिर पड़ी। घरवाले उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस द्वारा मृतका का पीएम कराया जा रहा है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ताजनगर निवासी सीरीन खान को रविवार शाम लगभग 4 बजे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीरीन रिश्तेदार के घर काबेरी नगर आई थी। इसी दौरान मोबाइल पर बात करते वक्त अचानक बेहोश हो गई थी। संभावना जताई जा रही है कि अटैक की वजह से महिला की मौत हुई है, हालांकि मृत्यु के कारण स्पष्ट न होने पर मृतका का पीएम कराया जा रहा है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।
 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन