Logo
Breaking News Exclusive
ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं

: Chhatarpur: सरपंच ने पंचायत के विवाद पर सहायक सचिव को मारी गोली, सचिव संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

News Desk

News Desk / Tue, Feb 7, 2023

Chhatarpur: सरपंच ने पंचायत के विवाद पर सहायक सचिव को मारी गोली, सचिव संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

बक्सवाहा थाना, छतरपुर, मध्य प्रदेश

बक्सवाहा थाना, छतरपुर, मध्य प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाची सेमरा के सरपंच और उनके साथियों ने सहायक सचिव को पहले लाठी और डंडों से पीटा। उसके बाद उसे गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। 

जानकारी के अनुसार, चाची सेमरा के सरपंच मलखान लोधी ने सहायक सचिव बाबूलाल आदिवासी को देर शाम गौशाला के पास बुलाया था। इस दौरान सरपंच के साथ लोकमन लोधी, चरण लोधी और भान सिंह भी थे। तभी सरपंच ने पंचायती विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली सहायक सचिव के बाएं पैर की एड़ी के ऊपर लगी है। घायल सहायक सचिव को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल दमोह के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुरानी रंजिश के चलते रोजगार सहायक को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि गांव के चार लोगों ने पुराने विवाद के चलते रोजगार सहायक बाबूलाल पटेलिया (आदिवासी) पर रात करीब आठ बजे गोली चला दी थी। गोली बाबूलाल के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद घायल रोजगार सहायक बाबूलाल को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बीएमओ ललित उपाध्याय ने बताया कि बाबूलाल के दाहिने पैर में गोली लगी थी, शरीर पर अन्य चोटें नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पास के दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस घटना को देखते हुए सचिव एवं सहायक सचिव संघ ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि शासन के नियमानुसार अपराधी का मकान गिराया जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।


थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 341, 294, 323, 307, 506/34 के अलावा एससी/एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन