Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Gwalior: गुटबाजी की भेंट चढ़ा ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन, CM शिवराज और तोमर के बाद अब सिंधिया ने किया निराश

News Desk

News Desk / Wed, Jan 4, 2023

Gwalior: गुटबाजी की भेंट चढ़ा ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन, CM शिवराज और तोमर के बाद अब सिंधिया ने किया निराश

ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन रद्द

ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन रद्द - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी के कारण मेले का उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त हो गया है। आज यानी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे। इस उद्घाटन में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने दूरी बना ली थी। इसी गुटबाजी के चलते सिंधिया ने बुधवार रात अपने दौरे और मेले के उद्घाटन को निरस्त कर दिया है।

आज यानी पांच जनवरी को मेले का उद्घाटन होना था, लेकिन आज तक इसके आमंत्रण पत्र ही नहीं छप सके हैं। इसकी वजह है सिंधिया के अलावा बाकी गेस्ट तय न हो पाना। मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री, उद्योगमंत्री और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर आते रहे हैं, लेकिन अभी तक सीएम सहित इन नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं आया था। इस मेले के उद्घाटन में सिर्फ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहने वाले थे। बताया जा रहा था कि वर्चुअल तरीके से सीएम शिवराज सिंह चौहान, तोमर और सकलेचा भी जुड़ते।

प्रशासन भी ले चुका था तैयारियों का जायजा...
जिला प्रशासन ने मेले के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मेला प्राधिकरण के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं मेला प्राधिकरण के सचिव का कहना था कि मेला उद्घाटन पांच जनवरी को होने की जानकारी विभाग से उनके पास आ गई है और उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्दी को देखते हुए इंडोर ऑडिटोरियम में रंगाई-पुताई का काम भी शुरू हो गया है। लेकिन मेले के उद्घाटन से महज कुछ घंटे पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दौरे को निरस्त कर दिया।

बीजेपी नेताओं में गुटबाजी...
बता दें कि मेले में वाहन बिक्री पर राज्य शासन ने पचास फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने की छूट देने के आदेश जारी कर दिए हैं। मेले का उद्घाटन आज होना था, लेकिन सत्ताधारी नेताओं की आपस में व्याप्त गुटबाजी के चलते इस पर कोई पहल ही नहीं हो सकी और मेला चालू भी हो गया। इस बीच नेताओं में कलह भी सामने आने लगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया को अपना एक टूर प्रोग्राम भेजा, जिसमें पांच जनवरी की शाम को मेले के उद्घाटन का उल्लेख था।

मजेदार बात ये कि इसकी जानकारी मेले के आयोजक उद्योग विभाग के मंत्री को ही नहीं थी। जब पांच जनवरी को मेले के उद्घाटन को लेकर भोपाल में मीडिया ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी कोई तारीख तय नहीं है, दो जनवरी को फिर उनसे पूछा तो वे बोले अभी राज्य शासन से कोरोना गाइडलाइन को लेकर मार्गदर्शन ले रहे हैं। जबकि यहां प्रशासन ने उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली थी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा मेले का उद्घाटन होना था।

लेकिन बीजेपी की गुटबाजी के कारण मेले के उद्घाटन को रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, आज मेले का उद्घाटन नहीं किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा भी निरस्त हो गया है। अब जैसे ही सूचना आएगी, उसी दौरान मेले के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

ग्वालियर में बीजेपी की गुटबाजी के कारण मेले का उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त हो गया है। आज यानी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे। इस उद्घाटन में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने दूरी बना ली थी। इसी गुटबाजी के चलते सिंधिया ने बुधवार रात अपने दौरे और मेले के उद्घाटन को निरस्त कर दिया है।

आज यानी पांच जनवरी को मेले का उद्घाटन होना था, लेकिन आज तक इसके आमंत्रण पत्र ही नहीं छप सके हैं। इसकी वजह है सिंधिया के अलावा बाकी गेस्ट तय न हो पाना। मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री, उद्योगमंत्री और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर आते रहे हैं, लेकिन अभी तक सीएम सहित इन नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं आया था। इस मेले के उद्घाटन में सिर्फ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित रहने वाले थे। बताया जा रहा था कि वर्चुअल तरीके से सीएम शिवराज सिंह चौहान, तोमर और सकलेचा भी जुड़ते।

प्रशासन भी ले चुका था तैयारियों का जायजा...
जिला प्रशासन ने मेले के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मेला प्राधिकरण के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं मेला प्राधिकरण के सचिव का कहना था कि मेला उद्घाटन पांच जनवरी को होने की जानकारी विभाग से उनके पास आ गई है और उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्दी को देखते हुए इंडोर ऑडिटोरियम में रंगाई-पुताई का काम भी शुरू हो गया है। लेकिन मेले के उद्घाटन से महज कुछ घंटे पहले ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दौरे को निरस्त कर दिया।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन