Logo
Breaking News Exclusive
मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

: मियां भोपाली के झोले-बतोले: विकास यात्रा का दांव कहीं उल्टा न पड़ जाए

News Desk / Sat, Feb 11, 2023


अमर उजाला ग्राफिक्स

अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

को खां, अपने मधपिरदेश में शिवराज सरकार सरकारी मंसूबों के भरोसे फिर से अगला विधानसभा चुनाव जीतने की फिराक में हे। सीएम शिवराज के रिए हें के विकास यात्रा फकत करमकांड नई हे बल्कि जीवन बदलने का अभियान हेगा। इस विकास यात्रा में पब्लिक की दिलचस्पी जित्ती भी हो, अफसरों ओर मंतरियों की सबसे ज्यादा हे। विकास यात्रा के पेरवी करते वकत पन्ना जिले के कलेक्टर ने तो यां तक के दिया के अगले 25 बरस तक तक पिरदेश में बीजेपी की सरकार ई रेनी हे। इससे बिफरी कांगरेस ने बोला के बीजेपी की दलाली करने के बजाए कलेक्टर नोकरी छोड़ बीजेपी में शामिल हो जाएं।

मियां, पिरदेश में दस महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवराज सरकार ने 5 फरवरी से विकास यात्राएं चला रखी हें। ये 25 फरवरी तक चलेंगी। इसमें सरकारी अफसर, मंतरी, पार्टी के विधायक ओर नेता शिवराज सरकार की तमाम योजनाओं का पिरचार कर रिए हें ओर पब्लिक के गले उतारने की कोशिश कर रिए हें के इन योजनाओं से लोगों का भला किस कदर हो रिया हे। लोग इन विकास यात्राओं को हेरानी की नजर से देख रिए हें। हरेक के मन में सवाल उठ रिया हे के अगर हकीकत में पिरदेश में विकास का काम हुआ हेगा तो अलग से यात्रा निकालने की क्या जरूरत ओर वो भी उन अफसरों  के भरोसे, जिनको लेकर आम पब्लिक पेलेई परेशान हे।

खां, इन यात्राओं में भी दिलचस्प नजारे देखने को मिल रिए हें। अब पब्लिक चुनाव में किस को जिताती हे, यह तो नतीजों के बाद पता चलेगा, मगर अफसरशाही इस नेक काम में पूरी शिद्दत जे जुट गई हे। पन्ना के जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने अमानगंज में खुले आम भविष्यवाणी कर दी के अगले 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है। पिरधानमंतरी मोदीजी चाहते हें के आजानी की शताब्दी भी बीजेपी के राज में ई मने। इसपे कांगरेस ने बोला के इस कलेक्टर ने तो अपने ओहदे की इज्जत तार तार कर दी। बता दें के कलेक्टर साहब की जबलपुर हाई कोर्ट भी खिंचाई कर उन्हें ‘ पाॅलिटिकल  एजेंट’ बता चुका हे। ये कलेक्टर साहब पेले पन्ना की गुन्नोर जनपद पंचायत में भाजपा का उपाध्यक्ष बनवा चुके हें।

मियां, कलेक्टर तो ठीक विकास यात्रा में मंतरी भी सरकारी भिरष्टाचार की पोल खोल रिए हें। शिवपुरी में एक मंतरी जसंवत जाटव ने यात्रा में बोला कि मधपिरदेश में बिना रिश्वत कोई काम नई होता। अशोक नगर जिले के मुंगावली में विकासयात्रा के दोरान कोई ने मंतरी ब्रजेन्द्र सिंह यादव पे खुजली का पाउडर छिड़क मारा। उन्होंने मिनरल वाटर से हाथ पेर धोए। पन्ना जिले के पवई में विकास यात्रा में भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तो ताबड़तोड़ ऑक्सीजन नई मिली। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में बीजेपी विधायक ठाकुरदास नागवंशी डीजे की धुन पर साथियों संग नाचते नजर आए। लोग बोले गजब की विकास यात्रा हेगी। सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा की बरौंधा पंचायत में विकास यात्रा में एक नोजवान ने खुलासा करा के यहां लोगो को महीनो से राशन नई मिला हेगा। शाजापुर जिले में स्कूली शिक्षा मंतरी इंदरसिंह परमार से अफसरों ने खस्ताहाल पंचायत भवन का लोकारपण करा मारा। मंतरी बोले इत्ता घटिया काम मेंने अपनी जिंदगी में नई देखा। पिरदेश के सहकारिता मंतरी अरविंद भदोरिया ने विकास यात्रा में घोड़ी पे चढ़ के पोंचे। खां, विकास यात्रा में हकीकत में विकास कम बदहाली की पोलें ज्यादा खुल रई हें। कहीं ये दांव उल्टा न पड़ जाए।


- बतोलेबाज
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें [email protected] पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

 
 
 



Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन