Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Bhopal Crime: आटा खत्म होने पर पत्नी के सिर पर मारा था डंडा, पुलिस को करंट से मौत होना बताता रहा

News Desk

News Desk / Tue, Feb 7, 2023

Bhopal Crime: आटा खत्म होने पर पत्नी के सिर पर मारा था डंडा, पुलिस को करंट से मौत होना बताता रहा

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई महिला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति महिला की मौत करंट लगने से बता रहा था पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से होना बताया जा रहा है। पुलिस की सख्ती में पति ने हत्या करना कबूल कर लिया है। दोनों में विवाद आटा खत्म होने की बात पर हुआ था। 

जानकारी के अनुसार घटना 29 दिसंबर की है। एसडीओपी बैरसिया मंजू चौहान के अनुसार रुकमणी पति लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण केटव (34) को उसका पति 29 दिसंबर की देर रात हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्राथमिक पूछताछ में मृतका के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी रुकमणी की करंट लगने से मौत हुई है। जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।

एसडीओपी चौहान ने बताया कि जब पुलिस को उसकी फुल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें रुकमणी केवट की मारपीट से आई अंदरूनी चोटों के कारण मौत होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने संदेही पति से पूछताछ की तो उसने घटना वाले दिन पत्नी के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर हत्या करना कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण केवट ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन घर में आटा खत्म हो गया था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी रुकमणी से विवाद हो गया। जिसके चलते उसने गुस्से में पत्नी के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसने घटना को छिपाने के लिए करंट लगने की बात बताई थी। आरोपी मजदूरी करता है और उसके चार बच्चे हैं। 

 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन