Logo
Breaking News Exclusive
मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी

: अनूपपुर BREAKING: औचक निरीक्षण में स्कूल से कई शिक्षक मिले नदारद, 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, डिप्टी कलेक्टर के एक्शन से हड़कंप 

MP CG Times / Sat, Feb 11, 2023

 अनूपपुर। जनजातीय कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया ने जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत पुरानी बस्ती अनूपपुर एवं पिपरिया के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक कार्य का जायजा लिया. इस दौरान लापरवाह टीचर्स के खिलाफ़ कार्रवाई की, जिससे हड़कंप मच गया है.

निरीक्षण के दौरान पिपरिया हायर सेकेंडरी स्कूल बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है. इस दौरान कई स्कूलों के शिक्षक गायब मिले। सहायक आयुक्त ने बताया कि 8 फरवरी को शाम 4 बजे पुरानी बस्ती अनूपपुर और पिपरिया के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. जहां पिपरिया के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 9 शिक्षकों को रजिस्टर में हस्ताक्षर कर विद्यालय में उपस्थित नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया है. उच्च माध्यमिक शिक्षक रामखेलावन गढ़ा, माध्यमिक शिक्षक ऋषि कुमार मिश्रा, रेखा मरावी, नीतिलता बीजी, नीतू कुमारी, प्राशी मनोज कुमार सोनी, संजू तिवारी व पुनीता पयासी को शुक्रवार को 3 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी कर शैक्षणिक व्यवस्था में लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया. जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. उधर, सहायक आयुक्त ने मौके पर मौजूद शिक्षकों से शिक्षण कार्य की जानकारी ली. उन्होंने भ्रमण के दौरान शिक्षकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन