Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: Indore News: नाराज एमआईसी मेंबर बोले-अफसरों ने हमसे पूछा तक नहीं और भेज दिए दूसरे शहरों में जानवर

News Desk

News Desk / Mon, Feb 27, 2023

Indore News: नाराज एमआईसी मेंबर बोले-अफसरों ने हमसे पूछा तक नहीं और भेज दिए दूसरे शहरों में जानवर

File photo

File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

 

नगर निगम में पार्षदों की अफसरों के साथ पटरी नहीं बैठ रही है। मंगलवार को हुई महापौर परिषद बैठक में अफसरों के सामने ही एमआईसी मेंंबरों ने एक बार फिर  शिकायतों को पुलिंदा खोलकर रख दिया।  एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाडि़या ने कहा कि प्राणी संग्रहालय से जानवर दूसरे शहरों में भेज दिए। इस बारे में न हमसे पूछा न अफसरों ने बताया। अखबार में खबरें पढ़कर हमें पता चलता है। यह रवैया ठीक नहीं है।

एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने एक महिला अपर आयुक्त पर निशाना साधा और कहा कि मेडम को हम पत्र भेजकर विभाग के बारे में जानकारी मांगते है, लेकिन न जानकारी भेजी जाती है और न चिट्ठी का जवाब आता है। जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि रामकी कंपनी के काम मेें गड़बड़ी है। टंकियों के वाल्व ठीक से अपरेट नहीं हो रहे है। रात को पांच मीटर तक टंकी में पानी भरते है तो सुबह सप्लाई से पहले चार मीटर मिलता है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होना चाहिए। उन्होंने कुछ इलाकों में अवैध नल कनेक्शनों का मुद्दा भी उठाया।

एमआईसी मेंबर जीतू यादव आईटीआई मैदान में खेल गतिविधियां बढ़ाने और खुद के वार्ड में कुश्ती का छोटा स्टेडियम बनाने की मांग रखने के बाद बैठक से उठकर चले गए। उन्हें शहर से बाहर जाना था। कुछ अन्य पार्षदों ने भी अफसरों की शिकायतें की। मेयर ने भी अफसरों से कहा कि वे जो निर्णय लेते हैै। उससे विभाग के प्रभारी को भी अवगत कराए। आपकों बता दें कि विकास यात्रा को लेकर  फरवरी के पहले सप्ताह में सिटी बस कार्यालय के हाॅल में जो बैठक हुई थी। उसमें पार्षदों ने अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था और कहा था कि पार्षदों की बातों को अफसर तवज्जों नहीं देते है। विकास कार्यों की फाइल अटका कर रखते हैै।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन