: MP में खतरनाक मोड़ हटाने धांसू प्लान: एरियल डिस्टेंस से बनेंगे रोड, जानिए क्या है एक्सप्रेस-वे की रणनीति ?
Amazing plan to remove dangerous turns in MP: मध्य प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का काम चल रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, फोर-लेन, सिक्स-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा, "सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। इसके लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीकों पर काम कर रही है।
अब सरकार ने प्रदेश में ऐसी सड़कें बनाने का फैसला किया है, जो एरियल डिस्टेंस के आधार पर बनेंगी। ताकि दूरियां कम हों और सफर आसान हो। इस तकनीक से खतरनाक मोड़, घुमावदार चढ़ाई खत्म होंगी और सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी।" आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने निर्माण कार्यों में आधुनिक तकनीकों की मदद लेकर प्रदेश में चल रही सड़कों की गुणवत्ता और सुरक्षित व बेहतर सफर पर फोकस किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अपने विभाग के अधिकारियों को उन राज्यों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं, जहां सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने राज्य में भी ऐसी ही तकनीक का इस्तेमाल करें। उन्होंने राज्य के बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों और सीमावर्ती जिलों तक हवाई दूरी के आधार पर सड़कें बनाने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि "हवाई दूरी के जरिए लंबी सड़कें बनाने से दूरी कम होगी और यात्रा भी सुरक्षित होगी। छोटे शहरों तक जाने वाली सड़कों पर फोकस करें मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि हवाई तकनीक का इस्तेमाल ज्यादातर उन सड़कों के निर्माण में किया जाए जो लंबी दूरी की हैं। खासकर जिला मुख्यालयों को राज्य के बड़े शहरों से जोड़ने वाली और राज्य के सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाली सड़कों को हवाई दूरी के आधार पर बनाने को कहा गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन