Logo
Breaking News Exclusive
SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें

: MP BREAKING: वायुसेना का लड़ाकू विमान मिराज-2000 हुआ क्रैश, हादसे में पायलट...

MP CG Times / Thu, Oct 21, 2021

भिंड. भिंड जिले के बबेड़ी गांव में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिराज-2000 क्रैश हो गया. विमान भिंड के बीहड़ों के खेत में जा गिरा. विमान खेत में गिरते ही जमीन में घुस गया.एयरफोर्स ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि विमान को एक ही पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष उड़ा रहे थे. वे क्रैश वाली जगह से कुछ दूर घायल अवस्था में मिले. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सुबह करीब 8:15 की है. जानकारी के मुताबिक, लोगों ने आसमान में विमान से धुआं निकलता देखा. विमान तेजी से नीचे की ओर आ रहा था. ये देख वहां हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई. इस बीच लोगों ने एक पैराशूट भी देखा. पैराशूट पर जवान लटका हुआ था. गांव वालों के मुताबिक, जहां विमान गिरा, वहां गड्ढा हो गया. गांववालों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. एसपी मनोज कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना ग्वालियर एयर फोर्स के अफसरों को भी दी गई. वायु सेना की टीम भी भिंड पहुंच रही है. गौरतलब है कि 25 अगस्त को भी राजस्‍थान के जिला बाड़मेर स्थित भुटारिया गांव के पास वायुसेना का मिग 21 विमान क्रैश हो गया था. हादसे के बाद पायलट सुरक्षित थे, किसी भी तरह कि जान हानि नहीं हुई थी. पुलिस व प्रशासन हादसे की सूचना मिलते ही पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि मिग अपनी रुटीन उड़ान पर था और इसी दौरान ये हादसा हो गया. विमान जिस जगह पर क्रैश हुआ वहां पर कुछ झोपड़ियां और अन्य कच्चे घर मौजूद थे. विमान के गिरने और दूर तक घिसटने के चलते इन मकानों में आग लग गई थी. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की जान हानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी की मदद से विमान और घरों में लगी आग को बुझाया था. तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया था. सूत्रों के अनुसार विमान ने बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस से उड़ान भरी थी और अचानक विमान नीचे की तरफ गिरने लगा. इस दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को आबादी के इलाके से दूर ले गया. इसके बाद पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया जिसके चलते उसकी जान बच गई. फिलहाल हादसे के संबंध में एयरफोर्स या प्रशासन की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन