: एक साथ जलीं 18 चिताएं VIDEO: MP के नेमावर घाट पर अंतिम संस्कार, गुजरात फैक्ट्री विस्फोट में 20 लोगों की हुई थी मौत
बनासकांठा के पास डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में कुछ मानव अंग भी मिले हैं। हरदा के हंडिया के 8 और देवास के संदलपुर के 9 मजदूरों की हादसे में मौत हो गई। वहीं खातेगांव के ठेकेदार की भी जान चली गई। 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।
प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार
विस्फोट में जान गंवाने वाले 18 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। शवों का अंतिम संस्कार नर्मदा घाट (नेमावर) में किया गया। देवास के 9 मजदूरों के शव पहले उनके पैतृक गांव संदलपुर पहुंचे। ठेकेदार का शव काठेगांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के बाद सभी शवों को नेमावर घाट लाया गया।
MP में कुएं में 8 लोग डूबे, 6 की मौत: गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे थे, जहरीली गैस बनने से हुआ हादसा
वहीं, हरदा के हंडिया के लोगों के शव गुजरात से सीधे नेमावर घाट लाए गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं।
एम्बुलेंस के जरिए एमपी लाए गए सभी शव
शवों को लेने पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मंत्री नागर सिंह गुजरात गए थे। बुधवार सुबह देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए गए। बाकी शव पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए गए।
MP के 17 मजदूरों की मौत: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 3 गंभीर रूप से घायल, पांच लोगों को बचाया गया
खातेगांव और संदलपुर के लिए गुजरात से आ रहीं सभी एम्बुलेंस और उनके साथ चल रहे गुजरात प्रशासन की ओर से अश्विन सिंह राठौर, नायब तहसीलदार और उनकी टीम शाम 6 बजे दाहोद से निकलने की तैयारी में थी। इसी बीच एक एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद एम्बुलेंस बदली गई और शवों को रवाना किया गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन