: Burhanpur: वन कर्मियों पर तीर और गोफन से हमला, एक ग्रामीण समेत 15 लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात
जंगल में मौके पर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से 25 किलोमीटर दूर स्थित नेपानगर के घाघराला के जंगलों में अतिक्रमणकारियों और वन अमले के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अतिक्रमणकारियों ने वन अमले पर तीर और गोफन से हमला कर दिया। अतिक्रमणकारियों के तीर और गोफन लगने से एक ग्रामीण सहित 14 वन कर्मी भी घायल हुए हैं। घायल हुए ग्रामीण को रेडक्रॉस सोसाइटी के जरिए 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी दी गई है। वहीं, बुराहनपुर कलेक्टर और एसपी ने भी मौके पर जाकर स्थिति देखी और आगे कार्रवाई के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने की बात कही है।
बुरहानपुर के घाघराला के जंगलों में शनिवार को कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर वन अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वन कर्मियों सहित ग्रामीण भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण की पीठ और वन कर्मी के हाथों में तीर लगने से जख्म भी हुए हैं।
अतिक्रमणकारियों ने जंगल पर कब्जा करने के लिए डाला डेरा
घाघराला में लंबे समय से वनों की कटाई चल रही है। वन अतिक्रमणकारियों ने जंगल पर कब्जा करने के उद्देश्य से वहां डेरा डाला हुआ है। अतिक्रमणकारी किसी को भी जंगल में घुसने नहीं दे रहे हैं। कुछ समय पहले भी पुलिस विभाग की ओर से लगभग एक हजार जवानों की फोर्स ले जाकर अतिक्रमणकारियों को जंगल से खदेड़ा गया था। लेकिन जैसे ही शासन-प्रशासन का इस ओर से ध्यान हटा, वैसे ही दोबारा बड़ी संख्या में वन अतिक्रमणकारियों ने जंगल में फिर से कब्जा कर लिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन