: Korba: एसईसीएल कर्मी का खेत में फंदे पर लटकता मिला शव, रात में काम से नहीं लौटा था घर, गांव में मचा हड़कंप
कोरबा में एसईसीएल कर्मी ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : संवाद
विस्तार
गांव के खेत मे एसईसीएल कर्मी का शव फंदे पर लटकता मिलने से हड़कप मच गया। मृतक एसईसीएल में डम्फर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू कर दी है।
कुसमुंडा थाना अंतर्गत कुचेना गांव से दूर खेत खार क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। ग्राम कूचेना से लगभग दो किलोमीटर दूर दादरखार के खेत में लगे परसा के पेड़ की टहनी पर ग्रामीण ने फांसी लगा लिया। मृतक ग्राम कुचेना निवासी सुरेंद्र कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष है। जो की SECL गेवरा में डम्फर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था।
मृतक के भाई विजेंदर ने बताया की सुरेंद्र की पत्नी और दो बच्चें हैं। रोज की तरह वो काम पर गया हुआ था काफी देर होने के बाद भी वापस नहीं लौटा तो घर वालों को लगा कि ओवरटाइम करने को रुक गए होंगे। लेकिन, सुबह जानकारी मिली कि उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है।
परिजनों की माने तो मृतक शराब भी पिता था। अभी कुछ दिनों पहले वेतन भी मिला है। लेकिन काम भी लगातार जाता था। उसने कब, क्यों और किन परिस्थियों में कदम उठाया है ये उसके समझ में नहीं आ रहा है।
मौके पर पंहुचे नवपदस्थ कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। जांच उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन