Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: ये महिला है मां नर्मदा का अवतार! उथले पानी पर चलते महिला का Viral video, भक्तों की लगी कतार

जबलपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला नर्मदा नदी के उथले पानी में टहलती नजर आ रही है. इसे लोगों की आस्था कहें या अंधविश्वास, क्योंक हर कोई इसके पास पहुंच रहा है और इसे मां नर्मदा का अवतार मान रहा है. लोग इस महिला को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. पिछले 10 दिनों से भी ज्यादा समय से ये महिला नर्मदा नदी के किनारे जबलपुर के तमाम घाटों पर पहुंचती है. यह जहां भी जाता है लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है. लोग इस महिला को मां नर्मदा का रूप मानकर देवी की तरह पूजा कर रहे हैं. इतना ही नहीं यह महिला जहां भी पहुंचती है खुद को मां नर्मदा का अवतार बताती है और लोगों को आशीर्वाद देती है. महिला का कहना है कि वह लोगों की तकलीफें दूर कर सकती हैं. लोगों की दुख तकलीफ दूर करने के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना करती है. MP में शिव और नाथ में सियासी टकराव: CM के वार पर कमलनाथ का तीखा पलटवार, कहा- सड़क छाप गुंडों की भाषा बोल रहे शिवराज लोगों की आस्था और अंधविश्वास का केंद्र बनी यह 51 वर्षीय महिला होशंगाबाद जिले की रहने वाली है. जिसकी पिपरिया रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके ही 25 साल के बेटे ने दर्ज कराई है. गुमशुदगी की रिपोर्ट में लिखवाया गया है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पिछले लंबे समय से घर से गायब है. [video width="352" height="626" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-08-at-12.57.58-PM.mp4"][/video] मध्य प्रदेश में इन किसानों की बेटियों की शादी करवाएगी शिवराज सरकार, जानिए वजह इस महिला के खिलाफ 25 वर्षीय पुत्र नवीन रघुवंशी द्वारा नर्मदापुरम जिले के पिपरिया रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है, जिसमें बेटे ने यह भी बताया है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. महिला काफी समय से घर से लापता है. नौ मई 2022 से उसकी मां घर से लापता थी. सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस इस महिला को सुरक्षा भी दे रही है. इतना ही नहीं स्थानीय कांग्रेस विधायक संजय यादव भी महिला से आशीर्वाद लेने पहुंचे.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन