अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों
शिवम साहू, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के कोतमा में नेशनल हाईवे-43 पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े राखड़ से भरे कैप्सूल में लकड़ी से लदा ट्रक पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शाहिद और सुलतान के रूप में बताई जा रही है। ट्रक ओडिशा से लकड़ी लेकर शहडोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोतमा क्षेत्र में यह हादसा हुआ।
यह खबर भी पढ़ें- अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
केबिन में बुरी तरह फंस गए थे चालक और खलासी
जानकारी के मुताबिक, ट्रक की टक्कर सड़क किनारे खड़े राखड़ के कैप्सूल से हुई। भिड़ंत के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक शाहिद और खलासी सुलतान केबिन में फंस गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह खबर भी पढ़ें- अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
क्रेन की मदद से निकाले गए शव
हादसे की सूचना मिलने पर कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले जा सके।
इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें- अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से सुरक्षा पर सवाल
इस हादसे ने नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। रात के समय हाईवे पर खड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन पीछे से आने वाले चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं।
हालांकि, इस मामले में दुर्घटना की वजह क्या रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल यह भी जांच का विषय है कि राखड़ से भरा कैप्सूल सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और वहां पर्याप्त संकेतक या सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं।

Tags :
Anuppur Road Accident Kotma Road Accident Anuppur News NH 43 Accident Madhya Pradesh Road Accident Truck Accident Kotma Shahid and Sultan Truck Driver Death Truck Helper Death Ash Capsule Truck Road Safety News Anuppur Police Kotma Policeसंबंधित ख़बरें
अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
अनूपपुर की सड़क पर बिछी लाशें : पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ?
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन