: एक्शन मोड में जिला पं. CEO: पुष्पराजगढ़ SDM के निर्देशों का नहीं किए पालन, PCO, सचिव और रोजगार सहायक पर गिरी गाज, जानिए किस कोताही में चली कलम ?
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत भेजरी के पीसीओ और सचिव को निलंबित कर दिया है. ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान दोनों कैंप में वे नदारद मिले. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक केवी द्वारा ग्राम पंचायत भेजरी में 19 नवंबर को विशेष कैंप लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन 19 नवंबर को एसडीएम पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत भेजरी में भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भेजरी के पंचायत समन्वयक अधिकारी जवाहर लाल प्रजापति, सचिव महेंद्र सिंह और ग्राम रोजगार सहायक सुनील सिंह गहरवार अनुपस्थित पाए गए थे. ग्राम पंचायत में अनुपस्थित रहने व आदेशों-निर्देशों का अवहेलना करने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने ग्राम पंचायत भेजरी के पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रजापति और सचिव सिंह को निलंबित व ग्राम रोजगार सहायक गहरवार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है. इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओहरिया ने शासन द्वारा संचालित सभी कार्यों को दृष्टिगत रखते ग्राम पंचायत लालपुर पूर्व के सचिव मुकेश चंद्रवंशी को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत भेजरी के सचिव को अधिकार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सौंपा है. निलंबन अवधि में पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रजापति व सचिव सिंह को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन