Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: MP आ रही थी 'मौत' की बारात: सड़क हादसे में दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत, नदी में तैर रहा था दूल्हे का साफा

कोटा। राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दूल्हे समेत 9 बारातियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार चंबल नदी में गिर गई। हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी में डूबे सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।मिली जानकारी के मुताबिक बारात एमपी के उज्जैन आ रही थी.

हादसे के बाद कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।

चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी बारात बताया जा रहा है कि बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के भैरुनाला की हरिजन बस्ती जा रही थी। सभी 9 लोग एक ही कार में सवार थे। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 5:30 बजे हुआ था। किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते देखी। इसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने अलसुबह रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।

हादसे के बाद दूल्हे का साफा पानी पर तैरता नजर आया।

कार में दूल्हे के दोस्त और कुछ रिश्तेदार थे मृतकों में दूल्हा अविनाश वाल्मीकि भी शामिल है। परिवार ने बताया कि कार में अविनाश के साथ दोस्त और कुछ रिश्तेदार शामिल थे। इनके साथ बारातियों की एक बस भी जा रही थी, जो आगे निकल गई थी। इस बस में 70 लोग सवार थे। ये लोग बरवाड़ा से 2 बजे रवाना हुए थे।

इसके बाद सभी लोग केशोरायपाटन में चाय पीने के लिए रुके। इसके बाद बस आगे निकल गई। जब बस कोटा पार कर चुकी थी, तो उसमें सवार बारातियों को लगा कि कार काफी दूर रह गई। फिर समाज के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि कार चंबल में गिर गई।

मौके पर नगर निगम के गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

उधर, मृतकों के परिजन पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच चुके हैं। हादसे पर मंत्री शांति धारीवाल ने दुख जताया है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घटना को दुखद बताया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों की टीम।

6 मृतक जयपुर के रहने वाले इस हादसे में दूल्हे अविनाश, दूल्हे का भाई केशव, कार ड्राइवर इस्लाम की मौत हो गई। बाकी मृतक जयपुर के रहने वाले थे। इनमें जयपुर के टोंक फाटक निवासी कुशाल और शुभम, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राहुल, टोंक फाटक निवासी रोहित, घाटगेट निवासी विकास, मालवीय नगर निवासी मुकेश की मौत हो गई।

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन