Logo
Breaking News Exclusive
देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत

: CG के जवान ने MP के 2 जवानों को मार डाला: बोला- मुझे चिढ़ाते थे, इसलिए मारी गोली, दोनों के पार्थिव शरीर गृहग्राम भेजे गए

Two jawans from Madhya Pradesh die in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने इंसास राइफल से साथी जवानों पर 7 गोलियां दाग दीं। इसमें मध्य प्रदेश के 2 जवानों की मौत हो गई। जबकि दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जवान अजय सिदार को चिढ़ाते थे, इसलिए उसने गोली मार दी। बुधवार शाम करीब 7 बजे एसपी राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कुसमी थाना परिसर में मैहर से आए जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उसे उसके पैतृक गांव भेज दिया गया। वहीं दूसरे जवान का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव भेजा जाएगा। मिर्च को लेकर शुरू हुआ था विवाद सामरी थाना क्षेत्र के भुतही में तैनात सीएएफ की 11वीं बी बटालियन में पदस्थ जवान अजय सिदार 18 सितंबर की सुबह 11.30 बजे खाना खाने बैठा था। उसने मिर्च मांगी। मिर्च नहीं देने पर उसका अपने साथी जवानों से विवाद हो गया। मृतकों में मप्र के दो जवान भी शामिल गुस्से में अजय सिदार ने खाना छोड़कर हाथ धोए और एक जवान की इंसास राइफल से गोली चला दी। गोली लगने से मप्र के मैहर (पौड़ी) निवासी कांस्टेबल रूपेश पटेल (39) की मौके पर ही मौत हो गई। रीवा (घुरे हाटा) निवासी संदीप पांडेय (39) की इलाज के लिए कुसमी ले जाते समय मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में 2 जवानों को गोलियों से भूना: खाने में मिर्च नहीं देने पर मारी गोलियों, जानिए कितने जवान घायल ? भागते समय जवानों ने पकड़ा अजय सिदार ने अंबुज शुक्ला के पैर में दो गोलियां मारी। एक गोली जवान राहुल बघेल को छूती हुई निकल गई। इसके बाद अजय जंगल की ओर भागने लगा। राहुल और अन्य जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी अजय रायगढ़ के पुसौर का रहने वाला है। कंधे पर फंसी थी गोली फोरेंसिक और मेडिकल टीम की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि संदीप की मौत गोली लगने से हुई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर ने बताया कि गोली संदीप की रीढ़ की हड्डी में बगल से घुसी, आंत को चीरती हुई कंधे के पास फंस गई। एक्सरे में इसकी पुष्टि हुई। कांस्टेबल ने चिढ़ाने पर तानी थी राइफल जांच में पता चला कि सीएएफ जवान अजय सिदार को उसके साथी चिढ़ाते थे। जिसके चलते उसने एक माह पहले अपने एक साथी पर बंदूक तान दी थी। जब कैंप प्रभारी से शिकायत की गई तो उन्होंने बंदूक जमा करा दी। अजय सिदार की बंदूक दोबारा जारी नहीं की गई। बुधवार को विवाद के बाद जवान ने जिस इंसास राइफल से फायरिंग की, वह दूसरे जवान की थी। अजय सिदार ने कई राउंड फायरिंग की। व्यक्तिगत रंजिश के चलते हुई घटना- एसपी बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि जवानों के बीच आपसी विवाद था। जिसके चलते यह घटना हुई। विवाद किस बात का था, यह जांच का विषय है। दो जवानों की मौत दुखद है। यह विभाग के लिए बड़ी क्षति है। घायल जवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल जवान अंबुज शुक्ला के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन कर दोनों पैरों से गोलियां निकाली जाएंगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन