Logo
Breaking News Exclusive
महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

: पठान के साथ जारी होगा किसी का भाई किसी की जान का टीजर, बिग बॉस खुश

News Desk / Mon, Jan 23, 2023


1 of 1

The teaser of Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan will be released with Pathan, Bigg Boss happy - Bollywood News in Hindi

आने वाला बुधवार एक तरफ जहाँ शाहरुख खान की खुशियों का दिन होगा वहीं दूसरी ओर 25 जनवरी सलमान खान के लिए भी विशेष होने जा रहा है। आगामी बुधवार को सलमान खान की ईद 2023 पर प्रदर्शित होने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर जारी होने जा रहा है। सलमान खान भी शाहरुख खान की तरह 3 साल बाद सिनेमाई परदे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म अन्तिम थी, जो 2021 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक्सटेंडेड कैमियो किया था। 2020 में उनकी राधे : यूअर मोस्ट वांटेड भाई का प्रदर्शन हुआ था, लेकिन कोरोना के कारण इसे ओटीटी पर प्रदर्शित किया गया था। दबंग-3 सलमान की पूर्ण रूप से प्रदर्शित अन्तिम फिल्म थी। बॉलीवुड मेगास्टार की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टीजर की रिलीज डेट फाइनल हो गई है और यह 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है।

बिग बॉस के होस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ इसकी जानकारी दी। उन्होंने कई विवरणों का खुलासा किए बिना फिल्म से अपने लुक की एक झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, किसी का भाई किसी की जान टीजर अब देखो बड़े परदे पर 25 जनवरी को... विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, यह माना जाता है कि सलमान भी पठान का हिस्सा हैं, जो दुष्ट जासूस टाइगर उर्फ अविनाश सिंह राठौर के रूप में कैमियो कर रहे हैं।

किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े, और वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं, इस फिल्म को पैन इंडिया प्रदर्शित करने की योजना है, जिसके मद्देनजर सलमान खान ने हिन्दी फिल्मों में वैंकटेंश की वापसी निर्धारित की है। यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और इसमें वे सभी तत्व होने का वादा किया गया है जिसकी सलमान खान की फिल्म से उम्मीद की जाती है - एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और इमोशन। किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 में रिलीज होने वाली है। मूल रूप से यह फिल्म तेलुगू फिल्म कटामारायुडु का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, जिसमें पवन कल्याण और श्रुति हासन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थी। हालांकि स्वयं कटामारायुडु तमिल फिल्म वीरम का तेलुगू रीमेक थी, जिसका निर्देशन शिवा ने किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Web Title-The teaser of Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan will be released with Pathan, Bigg Boss happy


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन