Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

: छत्तीसगढ़ के रिहायशी इलाके में पहुंचा बाघ: पांच दिन से घूम रहा, ट्रैफिक रोका गया, पुलिस-वन विभाग की टीम तैनात

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


बलरामपुर में रिहायशी इलाके के पास पहुंचा बाघ।

बलरामपुर में रिहायशी इलाके के पास पहुंचा बाघ। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बाघ रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। बाघ को देखते ही सोमवार को लोगों ने देखा तो उसे दौड़ा लिया। इसके बाद बाघ सड़क किनारे पहुंच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ ही पुलिस फोर्स भी मौके पर है। सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब पांच घंटे से बाघ वहां डेरा डाले हुए हैं। क्षेत्र में बाघ ने तीन मवेशियों का शिकार किया है। मामला रामानुजगंज परिक्षेत्र का है। यहां करीब पांच दिन से बाघ विचरण कर रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, बाघ बुधवार को रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में घुसा था। इसके बाद से ही इलाके में मौजूद है। अब तक बाघ ने एक बैल, एक बछिया और एक पालतू सुअर को मार डाला है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को बाघ सेंदुर नदी के कजरी टोला में देखा गया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे सेंदुर गांव के पास रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर बाघ को दौड़ा लिया। इसके बाद वह सड़क किनारे तक पहुंच गया। 

इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो एसडीओपी एमकेसूर्यवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया गया। इसके बाद कलेक्टर विजय दयाराम के और एसपी मोहित गर्ग भी पहुंच गए। वहीं डीएफओ विवेकानंद झा वन अमले के साथ सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं। वन विभाग की ओर से लगातार लोगों को बाघ के नजदीक और जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। बाघ के सेंदुर गांव के बाहर सड़क किनारे होने के कारण बाबा बच्छराज कुंवर मार्ग में आवागमन रोक दिया गया है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन