Logo
Breaking News Exclusive
40 मिनट इंतजार और 10 मिनट की ‘अनचाही मुलाकात’ का वीडियो वायरल पिता ने रातभर 800 KM ड्राइव कर बेटे को समय पर पहुंचाया इंदौर सस्पेंशन की बात सुनकर हो गए बेहोश, एंबुलेंस बुलवाकर भेजा गया अस्पताल ससुर ने ही की थी हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका था शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज 18 साल के बेटे ने ही रची पिता और सौतेली मां की हत्या की साजिश, नाबालिग दोस्तों ने दिया साथ प्रतिमा बागरी मीडिया के सवालों पर भड़कीं, जानिए कैसे पकड़ाए, कहां से लाए थे गांजा ? जिंदा बचा एक मजदूर 2 दिनों तक पैदल चलकर आर्मी कैंप पहुंचा, तब हादसे की जानकारी मिली इनमें से 90 हजार सुप्रीम कोर्ट में, 25 हाई कोर्ट में 63 लाख मामले लंबित अर्शदीप ने 13 बॉल का ओवर फेंका, भारत की घर में सबसे बड़ी हार; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स Kapil Sharma का जादू फिर चला, कम लॉजिक पर भी फुल एंटरटेनमेंट, पढ़िए Movie Review 40 मिनट इंतजार और 10 मिनट की ‘अनचाही मुलाकात’ का वीडियो वायरल पिता ने रातभर 800 KM ड्राइव कर बेटे को समय पर पहुंचाया इंदौर सस्पेंशन की बात सुनकर हो गए बेहोश, एंबुलेंस बुलवाकर भेजा गया अस्पताल ससुर ने ही की थी हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका था शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज 18 साल के बेटे ने ही रची पिता और सौतेली मां की हत्या की साजिश, नाबालिग दोस्तों ने दिया साथ प्रतिमा बागरी मीडिया के सवालों पर भड़कीं, जानिए कैसे पकड़ाए, कहां से लाए थे गांजा ? जिंदा बचा एक मजदूर 2 दिनों तक पैदल चलकर आर्मी कैंप पहुंचा, तब हादसे की जानकारी मिली इनमें से 90 हजार सुप्रीम कोर्ट में, 25 हाई कोर्ट में 63 लाख मामले लंबित अर्शदीप ने 13 बॉल का ओवर फेंका, भारत की घर में सबसे बड़ी हार; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स Kapil Sharma का जादू फिर चला, कम लॉजिक पर भी फुल एंटरटेनमेंट, पढ़िए Movie Review

: MP में ठंड से तीन की मौत: डॉक्टर ने खून का थक्का जमना बताई जान जाने की वजह, प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल

News Desk / Thu, Jan 12, 2023


सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठंड से तीन भिक्षुकों की मौत होने का मामला सामने आया है। कई भिक्षुक और बेसहारा लोग फुटपाथ पर ही सोते हैं। बीती रात इन्हीं में से तीन लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर ने तीनों की मौत ठंड के कारण खून का थक्का जमने से आए हार्ट अटैक के कारण होना बताया है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार महाकाल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की लाश मिलने से पुलिस-प्रशासन सकते में आ गया। तीनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए। यहां पोस्टमार्टम में खून का थक्का जमने से हार्टअटैक के चलते मृत्यु होने की बात सामने आई है। इन मौतों के बाद बड़ा सवाल यह भी है कि कड़ाके की ठंड में भिक्षुक खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे हैं, इनके लिए ठंड से बचाव की सुविधाएं कम हैं। बुधवार को उज्जैन का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा।

महाकाल थाना क्षेत्र में मिली थी लाश
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नृसिंह घाट क्षेत्र, गणगौर दरवाजा व भारत माता आश्रम के समीप तीन वृद्ध भिक्षुकों के शव मिले। एक साथ तीन मौतों की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस भी चौक गई। पुलिस ने लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की व शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मृत भिक्षुकों की उम्र 70 से 75 साल के लगभग थी। इनमें से एक की पहचान नागू राव पिता बाबूजी के रूप में हुई है। महाकाल थाना के एसआई जाटव ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए। महाकाल थाना एसआई बीएस मंडलोई ने बताया कि तीनों भिक्षुकों के शव अलग-अलग मिले। उनके ऊपर सिर्फ चादर थी, कुछ खास ओढ़ने को नहीं था, कड़ाके की ठंड है। भिक्षुकों की मौत हार्टअटैक से हुई व वे बीमार थे।

खून का थक्का जमने व हार्ट अटैक से हुई मौत
महाकाल थाना क्षेत्र में एक साथ जब तीन अलग-अलग स्थान पर तीन भिक्षुकों की मौत की खबर लगी तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बीच अफवाह यह फैली की जहरीली शराब झिंझर से हुई है। हालांकि महाकाल थाना पुलिस व पोस्टमार्टम करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने नकार दिया। हार्टअटैक ही वजह बताई। पीएम करने वाले जिला अस्पताल के डॉ. अजय दंडोतिया ने मृत्यु का कारण खून का थक्का जमने की वजह से हार्टअटैक आना बताया है।


जिला अस्पताल मे भर्ती भिक्षुक ने भी दम तोड़ा
तीन लाशें तो महाकाल क्षेत्र से मिली। इस बीच जिला अस्पताल में भर्ती इसी क्षेत्र के एक भिक्षुक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन से भर्ती था। महाकाल थाना पुलिस ने बताया मृतक की पहचान शेरसिंह 35 साल निवासी झाबुआ के रूप में हुई। वह बीमार था व इलाज के चलते मृत्यु होना बताई गई।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन