Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की ली सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार नशे में शराब लेने पहुंचा, तो दुकानदार ने देने से किया इनकार, वायरल वीडियो के बाद एक्शन Australia Bondi Beach में Firing, 12 लोगों को 50 गोलियां मारी, बीच किनारे बिखरी लाशें स्कूल में हुई जान-पहचान, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, सेक्स करने करता था मजबूर जेसीबी ने बाइक टक्कर दो युवकों को मारी टक्कर, CCTV खंगाल रही पुलिस IVF से जुड़वां बच्चे हुए, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी से लाखों की ठगी, चौथी ने दिया साथ अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की ली सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार नशे में शराब लेने पहुंचा, तो दुकानदार ने देने से किया इनकार, वायरल वीडियो के बाद एक्शन Australia Bondi Beach में Firing, 12 लोगों को 50 गोलियां मारी, बीच किनारे बिखरी लाशें स्कूल में हुई जान-पहचान, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, सेक्स करने करता था मजबूर जेसीबी ने बाइक टक्कर दो युवकों को मारी टक्कर, CCTV खंगाल रही पुलिस IVF से जुड़वां बच्चे हुए, सरकारी डॉक्टर संग मिलकर तीसरी पत्नी से लाखों की ठगी, चौथी ने दिया साथ

: दूल्हे को मारी गोली: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था, शादी की चल रही थी रस्में, तभी हो गई वारदात

The groom who arrived with the wedding procession in UP was shot: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नौहझील में एक दूल्हे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। दूल्हा अपने परिवार के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर आया। घायल दूल्हे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के दमुआका से दूल्हा गौरव बुधवार रात बारात लेकर फरीदमपुर आया था। गौरव की शादी फरीदमपुर निवासी निरंजन सिंह की बेटी सोनम से होनी थी। लड़की के घर में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान एक कार में सवार होकर चार-पांच युवक आए। उनमें से एक ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली लगने से दूल्हा गौरव लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में दूल्हे को सीएचसी नौहझील लाया गया। बताया जा रहा है कि गोली दूल्हे की जांघ में लगी है। घटना के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना कस्बे के एक मैरिज होम की बताई जा रही है। इस संबंध में मथुरा के एसपी देहात ने बताया कि 14 फरवरी की रात को नौझील थाना क्षेत्र में बुलंदशहर से एक बारात आई थी। जब लड़का घोड़ी पर चढ़ने जा रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। डॉक्टरों ने जांघ से गोली निकाल दी है। डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे की हालत खतरे से बाहर है। ड्रेसिंग हो चुकी है। उसकी हालत में सुधार होते ही उसे घर भेज दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि इस मामले में हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना के संबंध में लड़का या लड़की पक्ष के किसी भी सदस्य ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। वहीं आसपास के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। लोग चर्चा करते दिखे कि बिना वजह कोई ऐसी घटना क्यों अंजाम देगा। क्या आरोपियों से दोनों परिवारों की कोई पुरानी दुश्मनी थी ? हालांकि पुलिस भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन