: इंदौर में छात्र ने प्राचार्य को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, शिक्षा जगत में आक्रोश
News Desk / Sun, Feb 19, 2023
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के बीएम कॉलेज की प्राचार्य को छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा कॉलेज के फॉर्मेसी डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल हैं। सोमवार 20 फरवरी को शाम के समय यह घटना हुई। प्राचार्य कॉलेज से काम खत्म करके अपने घर के लिए निकल रहीं थी। जैसे ही वे कार में बैठीं, छात्र ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कोई कुछ समय पाता इतनी देर में प्रिंसिपल को आग ने घेर लिया। कॉलेज के ही छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने प्रोफेसर शर्मा को आग लगाई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रिंसिपल 80 प्रतिशत तक जली हैं और छात्र भी आग की चपेट में आकर 20 प्रतिशत तक जला है। बताया जा रहा है कि आशुतोष परीक्षा में फेल किए जाने से नाराज था और उसने यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आशुतोष को हिरासत में ले लिया है।पहले भी वारदात कर चुका है छात्र
सिमरोल थाने के टीआई आरएनएल भदौरिया ने बताया कि छात्र पहले भी कॉलेज में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर चाकूबाजी की वारदात करने का भी एक मामला है। उसने कॉलेज के प्रोफेसर विजय पटेल भी चाकू से हमला किया था। पुलिस टीम कॉलेज से साक्ष्य जुटा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन