Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: "आप तीस्ता सीतलवाड़ को वापस हिरासत में भेजना चाहते हैं?" : सुप्रीम कोर्ट का CBI और गुजरात सरकार से सवाल

News Desk / Wed, Jan 25, 2023


सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल चार हफ्ते के लिए मामले को टाल दिया है

नई दिल्‍ली :

NGO के फंड के दुरुपयोग के मामले में तीस्ता शीतलवाड और उनके पति जावेद आनंद को मिली अग्रिम जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी की  है. शीर्ष अदालतने सीबीआई और गुजरात सरकार से कहा, " क्या तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति जावेद आनंद को वापस हिरासत में भेजना चाहते हैं? वे दोनों सात साल से अधिक समय से जमानत पर बाहर हैं. आखिर सात साल से अग्रिम जमानत का मामला लंबित क्यों हैं ? सवाल यह है कि आप किसी को कब तक हिरासत में रख सकते हैं." सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल चार हफ्ते के लिए मामले को टाल दिया है. 

यह भी पढ़ें

तीस्‍ता सीतलवाड़ की ओर से पेश हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि हमने लंबित सभी मामलों की एक सूची बनाई है और स्थिति क्या है ताकि यह स्पष्ट हो सके.ये ऐसे मामले हैं जो आठ-आठ साल से लंबित हैं. अग्रिम जमानत के मामले आठ साल से लंबित हैं. हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. कई मामलों में नियमित जमानत भी मिल चुकी है. वहीं सरकार की ओर अतिरिक्त सामग्री के लिए वक्त मांगा गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो चार हफ्ते बाद सुनवाई करेंगे. 

दरअसल, NGO के फंड के दुरुपयोग के मामले में सुप्रीम कोर्ट तीस्ता शीतलवाड और उनके पति जावेद आनंद को मिली अग्रिम जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था. 11 मई 2019 को उनको बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखा गया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के दोनों को अग्रिम जमानत देने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार और दपंति की याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. गौरतलब है कि फरवरी 2019 में ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों को 1.4 करोड के फंड के गबन के मामले में सशर्त अग्रिम जमानत दी थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि दोनों इस मामले में जांच में सहयोग करेंगे. इसे लेकर गुजरात सरकार के अलावा तीस्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सीबीआई के पुराने केस के साथ टैग कर दिया था. 

ये भी पढ़ें-

Featured Video Of The Day

लद्दाख एसपी की रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय ने बताया गलत, कहा - भारत ने कोई जमीन नहीं खोई


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन