Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: शहडोल की 2 बेटियां को WPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा: नीता अंबानी ने जताया भरोसा, जानिए इनके बारे में

WPL Shahdol cricketer Sanskriti Gupta: मध्य प्रदेश का शहडोल जिला भले ही आदिवासी बहुल जिला हो, लेकिन यहां के खिलाड़ियों ने खेल की दुनिया में शहडोल का नाम दर्ज कराया है। पूजा वस्त्रकार भारतीय महिला टीम की नियमित खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलती हैं। वह महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में शहडोल की एक और क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस टीम में अपनी जगह बनाई है। मुंबई इंडियंस ने संस्कृति गुप्ता को खरीदा क्रिकेट की दुनिया में शहडोल लगातार अपनी अलग पहचान बना रहा है। पूजा वस्त्रकार के बाद अब शहडोल की एक और क्रिकेटर ने महिला प्रीमियर लीग में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में शहडोल की महिला क्रिकेटर संस्कृति गुप्ता को महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया है। संस्कृति गुप्ता को मुंबई इंडियंस टीम ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये पर मुंबई इंडियंस टीम में रखा है। उन्हें 1.9 करोड रुपए में खरीदा है। शहडोल की 2 क्रिकेटर मुंबई इंडियंस में महिला क्रिकेट की बात करें तो मध्य प्रदेश का शहडोल जिला भले ही आदिवासी बहुल जिला हो, लेकिन यहां की महिला क्रिकेटर अपने खेल से लगातार अलग पहचान बना रही हैं। पूजा वस्त्रकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलती हैं। वह महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा हैं। अब शहडोल की संस्कृति गुप्ता मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलेंगी। कौन हैं संस्कृति गुप्ता? शहडोल क्रिकेट अकादमी के कोच सोनू रॉबिन्सन ने बताया कि "संस्कृति जब 13 साल की थीं, तब वह क्रिकेट खेलने शहडोल आई थीं। वह सीधी की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने क्रिकेट की एबीसी शहडोल से सीखी और यहीं किराए के कमरे में रहती थीं। वह रोजाना क्रिकेट की प्रैक्टिस करती थीं। उन्होंने कई सालों तक शहडोल से क्रिकेट खेला और मध्य प्रदेश की टीम में जगह बनाई।" कोच सोनू रॉबिन्सन ने बताया, "2 साल पहले उनका चयन जबलपुर में खेल युवा कल्याण विभाग की क्रिकेट अकादमी शिवपुरी के लिए हुआ था। इसके बाद वह शिवपुरी क्रिकेट अकादमी चली गईं। वहां रहकर वह मध्य प्रदेश की टीम में खेलती रहीं। संस्कृति गुप्ता वर्तमान में मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की सीनियर टीम से खेलती हैं। वह 19 साल की हैं और एक अच्छी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। मौजूदा वनडे मैच में संस्कृति गुप्ता काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। संस्कृति गुप्ता बाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं। एक तरह से वह टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं। पिछले कुछ सालों से संस्कृति गुप्ता को जहां भी मौका मिला है, उन्होंने बेहतर खेल दिखाया है। जिसके चलते संस्कृति गुप्ता को लगातार उपलब्धि मिल रही है और अब वह महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम से खेलती नजर आएंगी।" शहडोल के लिए बड़ी उपलब्धि संभागीय क्रिकेट संघ के सचिव अजय द्विवेदी कहते हैं, "जिस तरह से शहडोल का क्रिकेट आगे बढ़ रहा है, पूजा वस्त्रकार लगातार भारतीय टीम के लिए खेल रही हैं, हिमांशु मंत्री और कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ी मध्य प्रदेश की रणजी टीम के लिए खेल रहे हैं, संस्कृति गुप्ता पहले से ही मध्य प्रदेश की सीनियर टीम के लिए खेल रही हैं और अब जिस तरह से उन्हें महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किया गया है, इससे शहडोल के उन युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा जो लगातार मेहनत कर रहे हैं।" Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन