Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले की टीम ने की प्रधानमंत्री मोदी से खास मुलाकात 

News Desk / Mon, Feb 13, 2023



होम्बले फिल्म अपनी कुछ बेहद शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. होम्बले ने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कांतारा जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ग्लोबल लेवल पर इंडियन सिनेमा का खूब नाम रोशन किया है. इन फिल्मों की रिकॉर्ड तोड़ सफलता ने न सिर्फ कई मिसालें कायम की, बल्कि उन्होंने देश को यश, ऋषभ शेट्टी जैसे कुछ और बड़े सुपरस्टार भी दिए हैं. होम्बेल अपनी हर नई फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा में अपनी पोजीशन और रुत्बा मजबूत करता जा रहा है. वहीं अब उनके इस सफर में एक और यादगार लम्हा शामिल हुआ जब इसकी पूरी टीम भारतीय सिनेमा के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली.

दरअसल हाल ही में भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक यात्रा पर थे और इस दौरान केजीएफ स्टार यश और कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले फिल्म्स के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उन सभी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की जैसे राज्य में थिएटरों की संख्या, सिनेमा का प्रभाव और यह इकोनॉमी को बढ़ावा देने में कैसे मदद करेगा. इसके बाद फिर टीम ने मोदी जी के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की.

केजीएफ चैप्टर 2 और कांतारा जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ होम्बले फिल्म्स ने वास्तव में 2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है. उन्होंने दर्शकों को वास्तव में कुछ बेहतरीन कहानियों से परिचित कराया, उन्होंने असल में बड़े पर्दे पर मनोरंजन का लेवल एक और स्टेप बढ़ा दिया है. इसके अलावा होम्बले फिल्म्स एक और भी मजबूत लाइनअप पर नजरें गड़ाए हुए है क्योंकि हाल ही में कांतारा के 100 डेज पूरे होने पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के प्रीक्वल की घोषणा की है. साथ ही होम्बले फिल्म अपने एक और बड़े प्रोजेक्ट  सालार के साथ धूम मचाने की तैयारी कर रहा है.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन