Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: ‘इंजेक्‍शन लेकर फिट होते हैं स्‍टार क्रिकेटर्स’….चेतन शर्मा ने स्टिंग में नाम लेकर जसप्रीत बुमराह को लपेटा

News Desk / Tue, Feb 14, 2023


नई दिल्‍ली. भारतीय टीम के मुख्‍य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है. इस स्टिंग में चेतन शर्मा ने कई बड़े-बड़े खुलासे किए हैं. सबसे बड़ी बात जो निकलकर सामने आ रही है वो ये है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इंजेक्‍शन लेकर खुद को फिट साबित करते हैं. मुख्‍य कोच का कहना है कि जिस तरह के इंजेक्‍शन भारतीय टीम के क्रिकेटर ले रहे हैं वो डोप टेस्‍ट के दौरान भी पकड़ में नहीं आते हैं.

जी न्‍यूज द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा को यह कहते हुए सुना जा सकता है खिलाड़ी 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्‍शन के माध्‍यम से खुद को 100 प्रतिशत फिट साबित कर देते हैं. ये इंजेक्‍शन कोई पेन किलर नहीं हैं. इन इंजेक्‍शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्‍ट में भी पकड़ में नहीं आती. चेतन शर्मा ने दावा किया कि इन क्रिकेटर्स के पास बीसीसीआई के डॉक्‍टर्स के अलावा अपने निजी डॉक्‍टर भी हैं. ये डॉक्‍टर्स उन्‍हें शॉट्स मुहैया कराते हैं. ताकि जरूरी टूर्नामेंट से पहले इन्‍हें फिट माना जा सके.

जसप्रीत बुमराह को लपेटा

जसप्रीत बुमराह चोट के चलते 2022 के टी20 वर्ल्‍ड कप में नहीं खेल पाए थे. चोट के कारण वो जुलाई में इंग्‍लैंड दौरे के बाद से ही टीम से बाहर थे. टी20 विश्‍व कप से पहले उनका नाम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में था दो मैच खेलने के बाद वो फिर चोटिल हो गए. इसके बाद साउथ अफ्रीका सीरीज का हिस्‍सा भी नहीं बन पाए. चेतन शर्मा के स्टिंग में सीधे तौर पर बुमराह का नाम लिया गया है.

कपिल देव की टीम में खेला सिफारिशी बैटर! दिलीप कुमार के कहने पर मिला मौका…बना 1983 विश्‍व कप चैंपियन

3 साल के बच्चे के पिता, अभिनेत्री के साथ लव मैरेज, टीम इंडिया के स्टार ने दोबारा की शादी, तस्वीरें आई सामने

उन्‍होंने कहा, “जसप्रीत बुमराह को जबर्दस्‍ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जगह दी गई. उनकी चोट इतनी ज्‍यादा गंभीर थी कि अगर वो ऑस्‍ट्रेलिया टी20 विश्‍व कप में खेलते तो कम से कम एक साल के लिए टीम से बाहर हो जाते.”

एनसीए पर उठाए सवाल

चेतन शर्मा के स्टिंग में राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी पर भी सवाल खड़े किए गए. वीवीएस लक्ष्‍मण इस वक्‍त एनसीए के अध्‍यक्ष हैं. उन्‍होंने कहा, “टीम इंडिया में कुछ स्‍टार खिलाड़ी हैं, जिनके फिट नहीं होने पर भी जबरन उन्‍हें फिट घोषित कर दिया जाता है. फिर फाइनल कॉल चयनसमिति को लेने के लिए कहा जाता है.”

Tags: Chetan Sharma, Cricket news, IND vs AUS, Jasprit Bumrah


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन