Logo
Breaking News Exclusive
मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ?

: MP News: मुर्गे की बांग से परेशान इंदौर में कैंसर स्पेशलिस्ट, थाने पहुंचकर पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया केस

News Desk / Tue, Nov 29, 2022

chicken

chicken - फोटो : istock

ख़बर सुनें

अगर आप गांव में हैं तो मुर्गे की बांग मॉर्निंग अलार्म का काम करती है, लेकिन अगर शहर में मुर्गा बांग देता है तो यह परेशानी का सबब बन सकता है। इंदौर के एक कैंसर स्पेशलिस्ट ने पलासिया थाने में अपने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनकी समस्या यह है कि पड़ोसी के मुर्गे सुबह-सुबह बांग देकर उनकी नींद में खलल डालते हैं। 

पलासिया पर ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के पास सिल्वर एनक्लेव में डॉ. आलोक मोदी रहते हैं। उन्होंने पलासिया थाने में अपने पड़ोसी के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पड़ोसी वंदना विजयन ने मुर्गे पाल रखे हैं। इसके साथ-साथ चार कुत्ते भी उसके घर में है। मुर्गे आंगन में खुले रहते हैं और सुबह चार से पांच बजे के बीच बांग देते हैं और नींद खराब करते हैं। 

पलासिया पुलिस थाने को मिली शिकायत के अनुसार डॉक्टर मोदी कई बार ड्यूटी और ऑपरेशन की वजह से रात में देर से घर लौटते हैं। सुबह तक सोते हैं, लेकिन पड़ोसी के मुर्गे उन्हें सोने नहीं देते। इस वजह से नींद टूट जाती है और पूरा दिन खराब होता है। ऐसा नहीं है कि डॉक्टर मोदी ने पड़ोसी से बात नहीं की है। पर हर बार विवाद ही हुआ है, समाधान नहीं निकला। डॉक्टर मोदी ने तो मुर्गों को पिंजरे में ढंककर रखने की सलाह भी दी है, लेकिन रास्ता नहीं निकला। आखिरकार उन्होंने पुलिस की शरण ले ली। 

पुलिस ने धारा 138 के तहत केस दर्ज किया
डॉ. मोदी की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और वंदना विजयन के खिलाफ धारा 138 के तहत केस दर्ज किया है। उन्हें समझाइश भी दी गई है। पलासिया पुलिस थाने के टीआई संजय बैस ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। 

चार कुत्ते भी भौंक-भौंककर करते हैं परेशान 
वंदना विजयन के सिर्फ मुर्गे ही नहीं बल्कि कुत्ते भी परेशान करते हैं। डॉ. मोदी की शिकायत के अनुसार यह चार कुत्ते दिनभर भौंकते रहते हैं। इस वजह से उन्हें और अन्य पड़ोसियों को परेशानी होती है। मामले को सुलझाने के सभी रास्ते नाकाम रहे, तब जाकर उन्होंने पुलिस की शरण ली है।  

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन