Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ?

: बीजेप में शामिल हुए कमलनाथ के करीबी, कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के BJP में आने का दिखता है रिएक्शन

News Desk / Fri, Nov 25, 2022


ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह कांग्रेस के मीडिया सेल के उपाध्यक्ष रहे नरेंद्र सलूजा के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक हलचल अचानक बढ़ गई। जहां एक ओर कांग्रेस इस मामले में साफ तौर पर कहती नजर आई कि सलूजा के लिए ज्यादा कहना उचित नहीं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी खेमे के संपर्क में हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पार्टी में आने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी अब रिएक्शन देखा जाता है। 

विजयवर्गीय ने यह भी साफ कह दिया कि अब पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को शामिल करने से पहले कई बार सोचती है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता का यह बयान आने वाले चुनाव में कई राजनीतिक हलचल पैदा कर सकता है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले बीजेपी द्वारा ऑपरेशन लोटस चलाने के बाद कांग्रेस के कई विधायक पार्टी में शामिल हो गए थे। इससे कमलनाथ सरकार गिर गई थी और राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी थी।

क्यों कहा भाजपा कार्यकर्ताओं में हो रहा है रिएक्शन

कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को नरेंद्र सलूजा के भाजपा में शामिल होने के बाद जो बात हिंदुस्तान टाइम्स से कही उसके कई मायने लगाए जा रहे हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार 15 महीने चली और अचानक से कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता अब भी पार्टी से आने वाले चुनाव के समय कई उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लेकिन यदि ऐसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बीजेपी में शामिल होते हैं तो आने वाले समय में पुराने, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का रिएक्शन देखने को मिल सकता है। 

नरेंद्र सलूजा के अचानक आने से कांग्रेस पर क्या प्रभाव होगा

कांग्रेस के नरेंद्र सलूजा के भाजपा में आने के बाद राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को पूरी तरह से ब्यूटी पार्लर की तरह चमकाने का काम नरेंद्र सलूजा जी ही करते थे। कांग्रेस नेताओं के लिए हमेशा से सोशल मीडिया पर वह एक्टिव रहते थे और कांग्रेस को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक तरह से जिंदा रखा था। लेकिन जब उन्हें कांग्रेस की असलियत मालूम हुई तो लगा कि वह गलत पार्टी में हैं। इसी वजह से वह भाजपा में शामिल हो गए। कमलनाथ जी के लिए उन्होंने लंबे समय तक काम किया।

क्या भारत जोड़ो यात्रा पर इसका कोई असर होगा

विजयवर्गीय कहना है कि राहुल जी की यात्रा का समाज पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं हो रहा है। पिछले चुनाव में भी जिस प्रकार से राहुल गांधी ने किसानों से कर्ज माफी की बात की थी वह आज तक नहीं हुई है। वह केवल पदयात्रा कर रहे हैं। यदि राहुल गांधी किसी किसान या किसी बेरोजगार से चर्चा करेंगे तो उन्हें असलियत मालूम होगी। किसानों से यदि वह पूछेंगे तो आज तक किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ है। वहीं बरोजगारी को लेकर जो उन्होंने भत्ता देने की बात की थी वह भी आज तक नहीं हो पाई है।

वैसे भी राहुल गांधी को कोई सीरियस नहीं लेता है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने यह भी कह दिया कि कांग्रेस के पास पैसा है। इस कारण से वह डंडे और झंडे लेकर कुछ खर्चा कर रही है। वह माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा से किसी प्रकार का कोई फर्क पड़ेगा या वोटर परिवर्तित होगा।

आने वाले विधानसभा चुनाव पर क्या कोई फर्क पड़ेगा

कैलाश विजयवर्गीय ने यह साफ कर दिया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी रिएक्शन देखा जा रहा है। बीजेपी के संपर्क में अब भी 3 से 4 कांग्रेसी विधायक हैं जो पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। पूरी तरह सोच-विचार कर ही बीजेपी में किसी को शामिल किया जाता है क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं में रिएक्शन अब लगातार देखने को मिल रहा है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन