Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ?

: Bharat Jodo Yatra: दो दिन भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का दिया साथ, फिर दिल्ली लौट गईं प्रियंका

News Desk / Fri, Nov 25, 2022

नर्मदा पूजन में भी प्रियंका थी राहुल के साथ

नर्मदा पूजन में भी प्रियंका थी राहुल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई और शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हो गईं। पहले बताया जा रहा था कि वह चार दिन मध्यप्रदेश में रहेंगी। फिर अचानक कार्यक्रम बदला और शनिवार सुबह प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 

मोरटक्का पुल से आगे बढ़कर राहुल गांधी बड़वाह के आगे एक ढाबे पर टी ब्रेक के लिए रुके। मोरटक्का से यहां तक प्रियंका अपने भाई के साथ पैदल चली। चाय पीने के बाद प्रियंंका ने राहुल से विदाई ली फिर यहां से वह पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ गाड़ी में सवार होकर इंदौर लौट आई। विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पहले प्रियंका उज्जैन की रैली में शामिल होने वाली थी लेकिन वह खंडवा जिले में यात्रा का हिस्सा बनी। हालांकि, उन्होंने दो दिन की यात्रा के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक बयान नहीं दिए।

हम साथ-साथ है का संदेश
राहुल के साथ शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भी गई थी। यहां राहुल और प्रियंका ने एक साथ पूजा कर पूरे परिवार के एक साथ होने और कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ बढ़ते झुकाव का संदेश दिया। पूरी यात्रा में प्रियंका ने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिए और न ही राहुल के साथ मंच साझा किया। प्रियंका ने ओंकारेश्वर में सिर्फ इतना ही कहा था कि पूरे परिवार के साथ नर्मदा दर्शन करना उन्हें बहुत अच्छा लगा।

धक्का-मुक्की में गिर गए दिग्विजय
सुबह मोरटक्का से बलवाड़ा के लिए यात्रा रवाना हुई तो रास्ते में राहुल टी ब्रेक के लिए रुके। यहां राहुल के करीब जाने के लिए कार्यकर्ता आगे आने की कोशिश कर रहे थे। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं को दूर कर रहे थे। तभी दिग्विजय सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन