Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: अनूपपुर में 'मौत' की बाजी: नदी पार करने ग्रामीण ने लोगों से लगाई शर्त, बीच नदी से बह गया शख्स, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

MP CG Times / Wed, Sep 15, 2021

शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। जिले में इन दिनों इंद्र देव अपना कहर बरपा रहे हैं. इलाके में लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिसके कारण कई नदियां उफान पर हैं. वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी लोगों के घरों में भी जमा हो गया. इसी दौरान बुधवार की सुबह नदी पार करते समय बह जाने से एक ग्रामीण अब तक लापता है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. नदी में बह गया ग्रामीण वेंकट नगर में तिपान नदी के कुटी घाट में बुधवार की दोपहर पानी के बहाव में बह जाने से एक ग्रामीण नदी में बह गया, जिसकी तलाश परिवार जन और पुलिस कर रही है, जिसका शव अब तक नहीं मिल पाया है. बताया गया कि वेंकट नगर निवासी पवन केवट उर्फ भोभला केवट पिता बाबूराम उम्र 50 वर्ष जोकि जंगल से लकड़ियां काटकर उसका विक्रय कर जीवन यापन करता था. बुधवार को सुबह 10:00 बजे कुटी घाट में पहुंचा. जहां उपस्थित लोगों से नदी पार करने को लेकर हार जीत की बाजी लगाते हुए उसने नदी पार करने का प्रयास किया. जहां नदी के तेज बहाव में ग्रामीण बह गया. अलान नदी पर जलमग्न हुआ पुल, परेशान रहे लोग वेंकट नगर में स्थित अलान नदी पर लगातार बारिश की वजह से वेंकट नगर खोडरी मार्ग पर स्थिति  पुल जलमग्न की स्थिति में पहुंचने पर लोग परेशान देखे गए. आवागमन करने वाले वाहनों पर भी पुल के जलमग्न होने से भय की स्थिति बनी रही. अमरकंटक में पुष्कर डैम हुआ जलमग्न पवित्र नगरी अमरकंटक में भी लगातार बारिश की वजह से कपिला संगम के समीप स्थित पुष्कर डैम से गुरुद्वारा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल जलमग्न हो गया. इसके साथ ही पुष्कर डैम पर क्षमता से अधिक जल संग्रहण होने से पानी बहता रहा. नगर पंचायत अमरकंटक के कई वार्ड में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया. किसानों की मेहनत पर फिरा पानी जिले के अलान और तिपान नदी वेकटनगर के दोनों तटों पर स्थित किसानों की फसल नदी में आयी बाढ़ के कारण बर्बाद हो गयी. हालांकि अभी प्रशासन के द्वारा जलभराव के कारण फसल का आकलन नहीं लगा पाया गया है. कृषि विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जैसे ही पानी कम होगा, किसानों के नुकसान का आकलन तुरंत लगाया जाएगा. पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क तिपान और अलान नदी पर आयी बाढ़ के बाद वेंकटनगर चौकी प्रभारी एस एन शुक्ला अपने दल बल के साथ नदी पर डटे हुए हैं. कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए लोगों को नदी पार न करने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की सलाह दी जा रही है. अलान नदी में आयी बाढ़ से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है और आवागमन भी बंद हो गया है. MP-CG टाइम्स को बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति के लापता होने की की जानकारी मिली है, जिसको तलाशने का प्रयास जारी है. जलभराव होने के कारण व्यक्ति की तलाश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन