Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ?

: MP News: वीडी शर्मा का पटवारी पर हमला, बोले- भाजपा पर लगाए आरोप झूठे, अब इस्तीफा दें

News Desk / Thu, Dec 22, 2022

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब बीजेपी ने भी उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी पर लगाए आरोप झूठे निकले हैं। अब जीतू पटवारी को इस्तीफा देना चाहिए। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भाषण के समय कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा को बदनाम करने के लिए आपराधिक षड्यंत्र कर सदन का दुरुपयोग किया। उन्होंने जिस तरह से सदन को गुमराह करने का प्रयास किया, वह बेहद आपत्तिजनक है। विधायक पटवारी ने यह दावा किया था कि अगर आरोप गलत निकले तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सारे साक्ष्य मीडिया के सामने प्रस्तुत किए हैं, जिनसे यह साबित हो गया है कि जीतू पटवारी झूठ बोल रहे थे। अब उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। जीतू पटवारी ने सदन में जनसंपर्क विभाग की तरफ से दस्तावेज मिलने का दावा कर बीजेपी कार्यकर्ताओं के खाने का भुगतान सरकार के पैसे से करने का आरोप लगाया था। 

एथिक्स कमेटी में करेंगे जीतू पटवारी की शिकायत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा पर जो आरोप लगाया है, उसमें मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख किया गया है। भाजपा ने अपने हर कार्यक्रम के लिए पेमेंट किया है। उसके बिल हैं और पूरे साक्ष्य हैं,  जो आज गृहमंत्री ने मीडिया को दिए हैं। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, झूठ बोलने का केंद्र नहीं है। उसे जीतू पटवारी ने अपने कुत्सित उद्देश्यों के लिए गुमराह करने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सभी साक्ष्यों के साथ सदन में झूठे आरोप लगाने के मामले में विधानसभा की एथिक्स कमेटी से जीतू पटवारी की शिकायत करेंगे। इसके साथ ही पार्टी की ओर से भी उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।  

कांग्रेस ने किया राजनीति का अपराधीकरण 
एक कांग्रेस नेता के ड्रग तस्करी में संलिप्त होने संबंधी सवाल पर हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह आश्चर्यजनक नहीं है। कांग्रेस का यही चरित्र रहा है। राजनीति के अपराधीकरण से लेकर इस प्रकार लोगों को राजनीति में लाने तक का काम कांग्रेस करती रही है। ड्रग्स की तस्करी में जिन नेता की संलिप्तता सामने आई है, वे दिग्विजय सिंह के परम् मित्र हैं। शर्मा ने कहा कि मादक द्रव्यों के साथ कांग्रेस नेता का भोपाल में आना और फिर पकड़ा जाना, इसका जवाब दिग्विजयसिंह को देना चाहिए। एक तरफ आपके निर्देशन में निकाली गई राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रदेश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं, दूसरी तरफ आपके मित्र ड्रग्स बेचकर प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का कुचक्र चला रहे हैं। दिग्विजयसिंह और कांग्रेस के नेतृत्व को इसका जवाब प्रदेश की जनता को देना चाहिए।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन