Logo
Breaking News Exclusive
MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल

शहडोल समेत MP में 9 IPS अधिकारियों के तबादले : सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के 9 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इस फेरबदल में शहडोल और शाजापुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण जैसे महत्वपूर्ण जोनों में नए पुलिस महानिरीक्षक (IG) की पदस्थापना की गई है।

शहडोल और शाजापुर को मिले नए कप्तान

इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत 2009 बैच के आईपीएस संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है, वे रामजी श्रीवास्तव की जगह लेंगे। वहीं, तेजतर्रार महिला आईपीएस प्रियंका शुक्ला को शाजापुर जिले की कमान सौंपते हुए वहां का एसपी बनाया गया है। शाजापुर के वर्तमान एसपी यशपाल सिंह राजपूत को अब पुलिस अधीक्षक रेल (इंदौर) के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

इन तीन रेंजों में नए आईजी की तैनाती

सागर रेंज में हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा था। अब सरकार ने नर्मदापुरम जोन के आईजी मिथिलेश शुक्ला को पूर्णकालिक रूप से आईजी सागर रेंज पदस्थ कर दिया है। मिथिलेश शुक्ला के पास अब तक सागर का अतिरिक्त प्रभार भी था।

वहीं, इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ चंद्रशेखर सोलंकी को प्रमोट करते हुए आईजी नर्मदापुरम जोन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आईजी प्रशासन के पद पर तैनात रुचि वर्धन मिश्रा को अब आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल की कमान सौंपी गई है।

जानिए किसे, कहां मिली नई जिम्मेदारी

रुचि वर्धन मिश्रा: आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल (पहले: आईजी प्रशासन, पीएचक्यू)

मिथिलेश शुक्ला: आईजी सागर रेंज (पहले: आईजी नर्मदापुरम जोन और सागर का अतिरिक्त प्रभार)

चंद्रशेखर सोलंकी: आईजी नर्मदापुरम जोन (पहले: इंदौर एसएएफ रेंज)

हरि नारायणचारी मिश्रा: आईजी प्रशासन, पीएचक्यू (पहले: आईजी एससीआरबी)

संजय कुमार अग्रवाल: पुलिस अधीक्षक, शहडोल (पहले: पीएचक्यू)

प्रियंका शुक्ला: पुलिस अधीक्षक, शाजापुर (पहले: पीएचक्यू)

सिमाला प्रसाद: डीआईजी, खरगोन रेंज (पहले: पीएचक्यू)

यशपाल सिंह राजपूत: पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर (पहले: एसपी, शाजापुर)

रामजी श्रीवास्तव: एआईजी, पुलिस अकादमी भौंरी (पहले: एसपी, शहडोल)

कटियार और अनुराग को मिला अतिरिक्त प्रभार

इन तबादलों के अलावा दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्पेशल डीजी, दूरसंचार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को अब आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन