Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: डिंडौरी में शराब दुकानों का करोड़ों में ठेका: शराब के दाम भी बढ़े, ओवर रेट पर होगी कार्रवाई, जानें किसे कितने करोड़ में मिला नया ठेका

MP CG Times / Mon, Apr 15, 2024

Dindori liquor shops' new deal worth Rs 29 crore 21 lakh: गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में वर्ष 2023-24 में शराब का ठेका अनिल जायसवाल को दिया गया था। ठेका 27 करोड़ के आस पास था। मार्च में एकाउंट क्लोज कर दिया गया है। अब वर्ष 2024-25 में शराब का ठेका जबलपुर निवासी रोहित जायसवाल को दिया गया है। आबकारी अधिकारी मंशाराम उईके ने बताया कि 29 करोड़ 21 लाख रुपए में जिले भर का ठेका रोहित जायसवाल को दिया गया है। इनके द्वारा जिले भर में तीन समूह के माध्यम से संचालित दुकानों से देशी/विदेशी मदिरा की बिक्री कराया जाएगा। वहीं शराब की मूल्यों पर भी बढ़ोत्तरी हुई है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने पत्र जारी कर निर्धारित मूल्य से अधिक रेट में शराब बेचने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नया रेट लिस्ट चिपकाया जाएगा आबकारी अधिकारी मंशाराम उईके ने बताया कि वर्ष 2024 - 25 के लिये देशी/ विदेशी मदिरा की कीमतों में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि नया रेट लिस्ट जल्द ही देशी/विदेशी मदिरा की दुकानों में चिपका दिया जाएगा। जिससे ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पिछले वर्ष की शराब की बिक्री नए रेट में होगी सहायक आयुक्त ने पत्र जारी कर बताया कि देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों में माह मार्च के बाद अवशेष रहे देशी/विदेशी मदिरा के वर्ष 2024-25 में विक्रय किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 के देशी विदेशी मदिरा वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदित न्यूनतम फुटकर विक्रय मूल्य एमएसपी एवं अधिकतम फुटकर विक्रय मूल्य एमआरपी मुद्रित नहीं है। निधारित रेट में बेचने के निर्देश वर्ष 2024-25 की अवधि में विक्रय किये जा रहे मदिरा पर भले ही वर्ष 2023-24 के लिए अनुमोदित एम.एस.पी. और एम.आर.पी. अंकित है। उक्त मदिरा को वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदित न्यूनतम फुटकर विक्रय मूल्य एमएसपी से अधिकतम फुटकर विक्रय मूल्य एमआरपी तक की दर पर ही विक्रय करने के निर्देश है। शिकायत मिलने के बाद आबकारी आयुक्त ने लिया एक्शन आबकारी आयुक्त को अधिक रेट में शराब विक्रय की शिकायत मिली थी। उसके बाद आबकारी आयुक्त ने यह कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त को शिकायत मिली थी कि अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा गत वर्ष की दरों से 15 प्रतिशत अधिक अथवा वर्तमान वर्ष के लिए निर्धारित अधिकतम फुटकर विक्रय मूल्य एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। ठेकेदार के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने जिले की फुटकर बिक्री की दुकानों पर मदिरा का विक्रय न्यूनतम फुटकर विक्रय मूल्य एमएसपी से कम दर पर और अधिकतम फुटकर विक्रय मूल्य एमआरपी से अधिक दर पर बेचते पाये जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आबकारी विभाग को सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन