Logo
Breaking News Exclusive
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा

: IAS नियाज खान ने लिखा ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2: कहा- बॉलीवुड सनातन का दुश्मन, ब्राह्मणों का कराएंगे शुद्धिकरण

IAS Niaz Khan wrote Brahmin the Great Part-2: अपनी किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट' और अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले आईएएस नियाज खान ने एक और किताब लॉन्च की है। 'ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2' में उन्होंने सनातन धर्म और ब्राह्मणों की सर्वोच्च शक्ति के बारे में बात की है। नियाज ने लिखा है कि बॉलीवुड सनातन का दुश्मन है। इसे बंद कर दिया जाएगा और ब्राह्मण कलाकारों का शुद्धिकरण करेंगे। प्यार-मोहब्बत को अपराध घोषित किया जाएगा, क्योंकि इससे समाज में अनैतिकता फैलती है। आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अपनी किताब में यह भी लिखा है- देश में लोकतंत्र की जगह धर्मतंत्र होना चाहिए। गाय को सर्वोच्च महत्व दिया जाना चाहिए। अंग्रेजी पोशाक की जगह भारतीय पोशाक लागू होनी चाहिए। छुआछूत और भ्रष्टाचार के लिए कड़ी सजा होनी चाहिए। यह नियाज का 10वां उपन्यास है 'ब्राह्मण द ग्रेट' की सीरीज में 'वार अगेंस्ट कलियुग' नियाज खान का 10वां उपन्यास है। उपन्यास का नायक ब्राह्मण शुभेंद्र उर्फ ​​जूनियर कौटिल्य भारत को ऐसा सनातन राष्ट्र बनाना चाहता है, जहां ब्राह्मण ही सनातनपति होगा। सनातन देश में ब्राह्मण ही दंडाधिकारी, शिक्षा और पूजा-पाठ का काम करेंगे और राष्ट्र के मार्गदर्शक होंगे। वे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार भी होंगे। संसद भी सनातनपति से सलाह करके कानून बनाएगी। MP के 5 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब रिटायरमेंट पर डेढ़ गुना तक मिलेगी पेंशन और दूसरे लाभ, जानिए कैसे गाय को सबसे पवित्र माना जाएगा, धर्मतंत्र बनेगा उपन्यास के नायक की व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में गाय को सबसे पवित्र माना जाएगा। देश की मुद्रा और सिक्कों पर गाय और बछड़े की तस्वीर होगी। चूंकि लोकतंत्र अंग्रेजों की देन है, इसलिए लोकतंत्र और धर्म को मिलाकर धर्मतंत्र बनेगा। अधिसूचना जारी करके ब्राह्मणों को विशेष नागरिक का दर्जा दिया जाएगा। ब्राह्मणों के लिए धोती, कुर्ता, लकड़ी की चप्पल और जनेऊ पहनना अनिवार्य होगा और शिखा उनके सिर की शोभा बढ़ाएगी। अंग्रेजी कपड़ों पर प्रतिबंध लगेगा, संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा होगी उपन्यास के नायक द्वारा देश में लागू की जाने वाली व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में कोई भी व्यक्ति सफेद कपड़े नहीं पहन सकेगा। भारतीय परिधान को महत्व दिया जाएगा। संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा होगी। आम लोग हिंदी और क्षेत्रीय भाषाएं बोल सकेंगे। प्रेम को अपराध घोषित किया जाएगा, क्योंकि इससे समाज में अनैतिकता फैलती है। सनातन धर्म को चलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण पुजारियों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। MP में मां और दो बेटियों की हत्या: गर्दन पर धारदार हथियार के निशान, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी इस्लामिक चरमपंथियों के खिलाफ लिखी किताब नियाज ने इससे पहले इराक में यजीदियों पर एक नई किताब लिखी है- बी रेडी टू डाई। इसमें उन्होंने बताया है कि उत्तरी इराक के यजीदी हिंदुओं का ही एक रूप हैं। वे भी हिंदुओं की तरह सूर्य और अग्नि के उपासक हैं। इस्लामी चरमपंथियों ने उनका जमकर कत्लेआम किया है। हिजाब का समर्थन किया नियाज खान कई बार विवादों से घिरे रहे हैं। उन्होंने हिजाब विवाद में ट्वीट किया कि हिजाब हमारे जीवन की रक्षा करता है, यह हमें प्रदूषण से भी सुरक्षित रखता है, इसलिए हिजाब को बढ़ावा दें। इससे लोग कोरोना और वायु प्रदूषण से सुरक्षित रह सकेंगे, हिजाब या नकाब को लेकर इतना विवाद क्यों? MP में कड़कनाथ मुर्गा का बना ATM: अंडों की होगी बरसात, 180 दिन में बन जाएंगे लखपति, जानिए कैसे होगी धनवर्षा ? खान सरनेम भूत की तरह पीछा कर रहा है नियाज खान ने अपने सरनेम को लेकर ट्वीट किया है। साल 2019 में नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उनके नाम के साथ जुड़े खान की वजह से उन्हें अपनी सर्विस के दौरान काफी तकलीफें झेलनी पड़ी और खान सरनेम भूत की तरह उनका पीछा कर रहा है। नौकरी में आते ही छापेमारी शुरू कर दी नियाज की पहली पोस्टिंग 2002 में रायसेन के मंडीदीप में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी। उन्होंने नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। इस पर मंडीदीप और बरेली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन