Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: MP में शिवराज के मंत्रियों में अंतर्कलह: इस मंत्री की शिकायत लेकर CM से मिले गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह, इस्तीफे की दी चेतावनी

MP CG Times / Wed, May 24, 2023

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पहले भाजपा नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आने लगी है. शिवराज कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया और सागर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे. इस बैठक में इन लोगों ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत की. इन लोगों का कहना था कि भूपेंद्र सिंह ऐसे लोगों को पनाह दे रहे हैं, जो उनके खिलाफ हैं. इसके अलावा सागर में भूपेंद्र से बिना पूछे कोई काम नहीं हो रहा है. मंत्रियों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के दौरान हालात यहां तक पहुंच गए कि भूपेंद्र सिंह से नाराज गुट ने मुख्यमंत्री से यहां तक कह दिया कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे. मुख्यमंत्री ने काफी देर तक भार्गव और राजपूत की शिकायतों को ध्यान से सुना. इस दौरान किसी को कमरे में प्रवेश नहीं करने दिया गया. शिकायतों को सुनने के बाद सीएम ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर बात करेंगे. आक्रोशित गुट का कहना है कि वे लंबे समय से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. लेकिन जब उन पर ध्यान नहीं दिया गया तो उन्होंने एक साथ मुख्यमंत्री से बात की. MP सियासत: आखिर सिंधिया ने भरे मंच में हाथ जोड़कर क्यों मागी माफी, जानिए क्यों कहा मुझे क्षमा करें ? शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वे दिल्ली भी जाएंगे सीएम से मुलाकात के बाद मंत्रियों के इस समूह ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महासचिव हितानंद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मुलाकात की. इस दौरान इन लोगों ने दोनों नेताओं को संगठन व कार्यकर्ताओं के दबाव में काम करने की जानकारी दी. बुधवार को इन लोगों का बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश से मुलाकात का कार्यक्रम है. इस गुट का कहना है कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वे दिल्ली भी जाएंगे. अनूपपुर में MP-CG टाइम्स की खबर का असर ! रंगीन मिजाज BJP नेताओं की पार्टी से छुट्टी, खबर के बाद हटाए गए गौतम और तिवारी, क्या शहडोल SEX रैकेट ले डूबा ? सीएम के साथ मुलाकात की भ्रामक खबरें फैली- मंत्री गोपाल हालांकि अब पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह की शिकायत की खबरों का खंडन किया है. मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री शिवराज से संगठनात्मक और आकांक्षी विधानसभा सीटों के संबंध में मिले थे. सीएम के साथ मुलाकात को भ्रामक रूप से प्रचारित किया जा रहा है. मैं सभी को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं बीजेपी का संस्थापक सदस्य हूं. मैंने एक बच्चे की तरह अपनी मां की यानी पार्टी की सेवा की है. इसलिए किसी को शंका नहीं होनी चाहिए. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन