Logo
Breaking News Exclusive
मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ?

: कई गांव आज भी अंधेरे में: ​अनूपपुर के इस ग्राम पंचायत में कमिश्नर ने सुनी ग्रामीणों की परेशानी, समस्याओं से निजात दिलाने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश

MP CG Times / Wed, Sep 15, 2021

शैलेंद्र विश्कर्मा, अनूपपुर: शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा इन दिनों ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनसे रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं को बखूबी सुन रहे हैं. इसी कड़ी में कमिश्नर आज अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत पड़मानिया में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इस दौरान कमिश्नर ने ग्राम सेवा अभियान और राजस्व अभियान की भी ग्रामीणों से चर्चा की. ग्राम की चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सभी ग्रामीण कोरोना का वैक्सीन लगवाएं और दूसरे लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें. कमिश्नर ने कहा कि जिस तरह जीवन के लिए भोजन आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन बचाने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना आवश्यक है. कमिश्नर ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नहीं है, कोरोना महामारी को हराने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे. हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं, साबुन से बार-बार हाथ धोएं और साफ सफाई का विशेष ध्यान दें. इस दौरान कमिश्नर ने राशन वितरण, बिजली सहित अन्य समस्याओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली, जिस पर ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि ग्राम पंचायत पड़मानिया क्षेत्र के अन्य गांव में कई महीनों से बिजली नहीं है. ग्रामीणों का कहना था कि इस क्षेत्र के लोगों को बिजली मुहैया कराया जाए, जिस पर कमिश्नर ने विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों को तलब कर इस क्षेत्र में बिजली ग्रामीणों को तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए. इस दौरान कमिश्नर को ग्राम पंचायत पड़मानिया के कालूराम बैगा ने आवेदन देकर बताया कि पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें. इस प्रकार मुलायम सिंह ग्राम पड़मनियां ने आवेदन देकर कमिश्नर को बताया कि जमीन का सीमांकन नहीं किया जा रहा है, इस पर उन्होंने पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि इनके जमीन की सीमांकन करवाना सुनिश्चित करें. किरदाई और मंगली बाई ग्राम कुई ने बताया कि हमे पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इन्हें पेंशन दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें. इस मौके पर कमिश्नर ने गैस सिलेंडर वितरण, पीएम आवास योजन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बदन सिंह बघेल से पोषण आहार वितरण और कुपोषित बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की. कमिश्नर ने कुमरिया बाई बैगा से पीएम आवास की राशि के संबंध में जानकारी ली. कुमरिया बाई बैगा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 हजार रूपए की राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर कमिश्नर ने सीईओ जनपद पंचायत को जांच कराने के निर्देश तत्काल दिए. ​इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर, कलेक्टर सोनिया मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन