Logo
Breaking News Exclusive
मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने

: अनूपपुर में ढहा BJP का अभेद्द किला: मंत्री जी के जिले में BJP की शर्मनाक हार, 1 जिला और 2 मंडल अध्यक्षों को करारी शिकस्त, एक ही बूथ में 3 मंडल अध्यक्ष, फिर भी नहीं बची सीट, सियासी गलियारे में कड़वी किरकिरी...

MP CG Times / Fri, Sep 30, 2022

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल के जिले में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है. अनूपपुर के कोतमा में वार्ड नंबर 6 को BJP का अभेद्द किला माना जाता था, जिसे कांग्रेस ने ध्वस्त कर दिया है. इस चुनाव में BJP की 1 जिला अध्यक्ष और 2 मंडल अध्यक्षों को करारी शिकस्त मिली है. चौंकाने वाली बात ये है कि एक ही बूथ में 3 मंडल अध्यक्ष थे, लेकिन फिर भी अपनी बूथ नहीं बचा पाए. इससे अब सियासी गलियारे में कड़वी किरकिरी जारी है. इसे 2023 विधानसभा चुनाव के संकेत भी माने जा रहे हैं.

बरगवां में चमका हीरा का नेतृत्व: चुनाव प्रभारी सिंह श्याम बोले- कार्यकर्ताओं के जोश ने गाड़ा BJP का झंडा, मतदाताओं का जताया आभार, जानिए अध्यक्ष की रेस में कौन टॉप पर ?

दरअसल, अनूपपुर जिले में भाजपा का समय इन दिनों बेहद चिंताजनक हो चुका है. बीजेपी जिला अध्यक्ष सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी अपना वार्ड नहीं बचा पाए हैं. साथ ही कोतमा के वार्ड नंबर 7 में एक ही बूथ पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष होने के बावजूद भी अपना बूथ नहीं जीता पाए, जो की इससे ज्यादा शर्मनाक हार भाजपा के लिए क्या हो सकती है. अब चिंता के साथ हार के विश्लेषण का विषय है. भारतीय जनता पार्टी के 23 साल का अजेय रहने वाला तिलस्म भी इस चुनाव में कांग्रेस ने तोड़ दिया है. वहीं वार्ड नंबर 7 में कहानी पुराने अंदाज में रिपीट हो गई है. नगरीय निकाय चुनाव में मिली करारी हार से भाजपा की किरकिरी जिलेभर में हुई है.

अनूपपुर में ढहा BJP का अभेद्द किला: मंत्री जी के जिले में BJP की शर्मनाक हार, 1 जिला और 2 मंडल अध्यक्षों को करारी शिकस्त, एक ही बूथ में 3 मंडल अध्यक्ष, फिर भी नहीं बची सीट, सियासी गलियारे में कड़वी किरकिरी…

जिला अध्यक्ष नहीं जिता पाए अपना वार्ड कोतमा के वार्ड नंबर 6 को भाजपा का अपराजित किला माना जाता था, जिसे ध्वस्त करना बहुत कठिन था, लेकिन इस नगरीय निकाय चुनाव में मुश्किल काम को आसान करते हुए कांग्रेस ने इतिहास रच दिया है. वार्ड क्रमांक 6 से राजकली मनोज सोनी ने सदैव अजय रहे अजय तोमर की बेटी साक्षी तोमर को हराया है. वहीं वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम का निवास स्थान और वार्ड भी है. जंहा इस बार कांग्रेस ने बड़े अंतर से सेंधमारी कर एतिहासिक जीत दर्ज की है. जिलेभर में भाजपा जिला अध्यक्ष का वार्ड हार जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. अनूपपुर निकाय चुनाव BREAKING: कोतमा, बिजुरी नगर पालिका और बरगवां नगर परिषद के नतीजे साफ, जानिए किसने मारी बाजी और किसे मिली करारी हार ? अल्प मतों से हारे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोतमा नगरी निकाय के चुनाव के परिणाम अचंभित करने वाले आए हैं. जहां पूर्व में विजय रहे प्रसाद रेहाना रोशन वारसी ने अपनी सीट गंवा दी है. रेहाना के पति भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं. उनके वार्ड में अल्पसंख्यक मतों की संख्या भी ज्यादा थी, जहां वे अपना छाप नहीं छोड़ पाए हैं. उन्हें 7 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. अनूपपुर कत्लकांड खुलासा: MP-CG के 6 कातिलों ने उतारा था मौत के घाट, CG पुलिस ने हत्यारों का किया पर्दाफाश, पढ़िए किडनैपिंग और मर्डर मिस्ट्री चर्चे में BJP मंडल अध्यक्ष ?  नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी जिला अध्यक्ष ब्रिजेश गौतम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा ब्योहार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतल ब्योहार और अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष बसोर ये नाम नगरीय निकाय चुनाव परिणाम के बाद खूब चर्चे में हैं. इन नामों को लेकर सियासी गलियारे खुसुर-फुसुर से भरी पड़ी हैं. मंत्री के जिले में क्यों लगे झटके ? बहरहाल, इस नगरीय निकाय चुनाव में कई हॉट सीट बीजेपी गवां दी है. इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि मंत्री बिसाहूलाल का यह गृह जिला है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को इस तरह के झटके मिल रहे हैं, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि बीजेपी में गुटबाजी के कारण ये सब देखने को मिला है, वहीं इसे आगामी चुनाव में लड़खड़ाने का संकेत भी माना जा रहा है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन