Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

अनूपपुर जिले को रेलवे ने दी राहत : अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में रुकेंगी तीन एक्सप्रेस ट्रेनें, जानिए कौन सी है वो ट्रेनें?

अनूपपुर जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर स्टेशनों पर शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह फैसला यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई अपील के बाद लिया गया है।

अनूपपुर में रुकेगी हमसफर एक्सप्रेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अनुसार, गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 27 फरवरी से अनूपपुर स्टेशन पर सुबह 9:53 बजे पहुंचेगी और 9:55 बजे रवाना होगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 5 मार्च से रात 00:31 बजे अनूपपुर पहुंचेगी और 00:33 बजे प्रस्थान करेगी। पहले यह ट्रेन शहडोल जंक्शन पर रुकती थी।

कोतमा में निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस का ठहराव

कोतमा के यात्रियों को अब दिल्ली और अंबिकापुर की यात्रा में सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस 4 मार्च से दोपहर 14:56 बजे कोतमा स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5 मार्च से सुबह 09:46 बजे कोतमा में रुकेगी।

वेंकटनगर में उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव

पुरी और ऋषिकेश को जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 27 फरवरी से शाम 16:29 बजे वेंकटनगर स्टेशन पर रुकेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 फरवरी से सुबह 06:32 बजे वेंकटनगर पहुंचेगी।

प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ ठहराव

रेलवे के अनुसार, ये सभी ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर शुरू किए जा रहे हैं। वेंकटनगर में नए स्टॉपेज के कारण उत्कल एक्सप्रेस के आगे के स्टेशनों के समय में मामूली बदलाव किया गया है।

पुरी-ऋषिकेश उत्कल अब जैतहरी स्टेशन पर शाम 16:39 के बजाय 16:44 बजे पहुंचेगी, जबकि ऋषिकेश-पुरी उत्कल पेंड्रा रोड स्टेशन पर सुबह 06:45 के बजाय 06:48 बजे पहुंचेगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी दी कि सांसद हिमाद्री सिंह हमसफर एक्सप्रेस के अनूपपुर ठहराव के अवसर पर मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन