Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: अनूपपुर में खुद को तोड़कर भारत जोड़ने निकले कांग्रेसी: दो विधायकों ने अलग-अलग निकाली यात्रा, क्या MLA सुनील सर्राफ ने फुंदेलाल को इशारों-इशारों में बताया बीजेपी का दलाल ?

MP CG Times / Thu, Nov 10, 2022

अनूपपुर। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुर्खियों में है, लेकिन उससे भी ज्यादा दिलचस्प यात्रा अनूपपुर जिले में देखने को मिल रही है. पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह ने पहले भारत जोड़ो की जगह 'भारत छोड़ो यात्रा' का बयान दिया था. अब कोतमा कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने फुंदेलाल की यात्रा को भाजपा के टुकड़ों में पलने वाले दलाल की यात्रा करार दे दिया है.

दरअसल, अनूपपुर के कोतमा विधानसभा में दो विधायकों की भारत जोड़ो यात्रा अलग-अलग निकली. पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को और कोतमा कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने अलग-अलग इलाकों में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस भारत जोड़ने की बात कह रही है, लेकिन यहां तो आपसी गुटबाजी के चलते कांग्रेसी टूटते दिखाई दे रहे हैं. विधायक सुनील सराफ ने कहा कि कोतमा से कोई अन्य अधिकृत यात्रा नहीं निकाली गई है. कुछ भाजपा के टुकड़ों में पलने वाले दलाल जो चुनाव में भाजपा का कार्य करते हैं. भाजपा के इशारे में काम करते हैं. इस तरह विधायक दूसरे विधायक की यात्रा को बीजेपी का दलाल बता दिया. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश संगठन प्रभारी को दी गई है. आने वाले समय में उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. वहीं कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह का कहना है कि शब्दों को ध्यान से बोलना चाहिए, वे क्या कह रहे हैं. भाववेश में विधायक ऐसा बोल गए होंगे, लेकिन हम मानते हैं कि उत्साह के कारण उन्होंने ऐसा कहा होगा. बता दें कि सुनील सराफ ने अपनी यात्रा कोतमा के ग्रामीण क्षेत्रों से की है. इसका समापन भी ग्रामीण क्षेत्रों में ही होगा. वहीं पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह की यात्रा कोतमा के गांधी चौराहे से शुरू होकर अनूपपुर-डिंडोरी की सीमा चंदन घाट तक जाएगी. सीमा के पास विधायक ओमकार सिंह मरकाम को भारतीय संविधान एवं तिरंगा झंडा सौंप कर इस यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा. देखिए वीडियो [video width="568" height="320" mp4="http://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221110-WA0019.mp4"][/video]  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन