: Shahdol: महिला को मारी बाइक ने टक्कर, भीड़ ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला
News Desk / Sun, Mar 12, 2023
शहडोल में सड़क हादसे के बाद युवक को पीटने से हुई मौत की जांच की मांग करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई के पास एक युवक मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया। युवक की गलती इतनी थी कि उसकी बाइक से एक महिला को टक्कर लग गई थी। इससे गुस्साई भीड़ ने उसे इतना पीटा कि वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए पहले उसे बिलासपुर और फिर रायपुर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रोहित सोंधिया बाइक से शहडोल से धनपुरी जा रहा था। तभी जमुई के पास सड़क हादसा हुआ। महिला को टक्कर लगने पर भीड़ ने रोहित की जमकर पिटाई की। यहां तक कि जब महिला और रोहित को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में एंबुलेंस में भी कुछ लोगों ने रोहित को पीटा। रोहित का इलाज कुछ दिन शहडोल मेडिकल कॉलेज में चला और वहां से उसे बिलासपुर और फिर रायपुर रैफर किया गया।
रोहित के पिता यदुनाथ सोंधिया ने एसपी को पत्र लिखकर कहा कि रोहित 28 फरवरी को बाइक से शहडोल से धनपुरी जा रहा था। ग्राम जमुई में ट्रक तेज रोशनी की वजह से बाइक एक महिला से टकरा गई। इससे वहां मौजूद लोगों ने रोहित के साथ मारपीट की। रायपुर के डॉक्टरों का कहना है कि मारपीट की वजह से रोहित की मौत हुई है, दुर्घटना की वजह से नहीं। रोहित के पिता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन