Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

नर्मदा तट पर पेशाब किया, IAS अफसर ने जड़ा थप्पड़ : शौचालय की सुविधा न होने की बात कही, तो अधिकारी और भड़क गए, अभद्रता का VIDEO वायरल

एमपी के नर्मदा तट पर पेशाब करने से नाराज होने पर जिला पंचायत नरसिंहपुर के सीईओ और आईएएस अधिकारी गजेंद्र नागेश द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है, लेकिन सोमवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पर एक पुजारी को भी धमकी दी।

घटना बरमान रेत घाट की है। घाट के पास जनरल स्टोर संचालित करने वाले ब्रजेश नौरिया तट के पीछे पेशाब करने गए थे। इसी दौरान सीईओ वहां पहुंचे और आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालानी कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी ने युवक को दो-तीन थप्पड़ मारे और दुकान तुड़वाने के साथ दोबारा घाट क्षेत्र में न दिखने की धमकी दी।

शौचालय की सुविधा न होने की बात कही, तो अधिकारी और भड़क गए

इस दौरान कथा और पूजा कराने वाले पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा ने जब घाट क्षेत्र में शौचालय की सुविधा न होने की बात कही, तो अधिकारी और अधिक भड़क गए। पुजारी का आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें “रेत में गाड़ देने” जैसी धमकी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी ने उन्हें उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया।

पुजारी और ब्राह्मण समाज में नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद जिले के पुजारी और ब्राह्मण समाज में नाराजगी फैल गई है। समाज के लोगों ने घटना को अपमानजनक बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुजारी कैलाश चंद्र मिश्रा ने कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत देकर कहा कि इस घटना से उनका सार्वजनिक अपमान हुआ है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

मामले की जांच की जा रही

मामले में एसडीओपी मनोज गुप्ता ने बताया कि ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन सौंपा है। आरोपों से संबंधित जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन