Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल में 'भक्त चोर' की कहानी : मंदिर में जूते उतारे, भगवान की परिक्रमा की, फिर चांदी के मुकुट चुराकर फरार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चोरी की एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक-34 स्थित रेलवे कॉलोनी के श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में अज्ञात चोर ने भक्त की तरह मंदिर में प्रवेश कर भगवान की परिक्रमा की और इसके बाद चांदी के मुकुट चुराकर फरार हो गया।

यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर मंदिर में दाखिल होने से पहले जूते उतारता है, चरण वंदन करता है और भगवान की परिक्रमा करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

चोर ने सबसे पहले श्री बालाजी, लक्ष्मी देवी और भू देवी की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट उतारे। इसके बाद वह नीचे स्थित राम दरबार पहुंचा, जहां भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं से भी चांदी के मुकुट निकाल लिए।

हनुमान जी के मुकुट को नहीं छुआ

इस चोरी में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोर ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा के मुकुट को हाथ तक नहीं लगाया। आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा या भय के कारण उसने हनुमान जी के मुकुट को छोड़ दिया, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी हो गई है।

बताया जा रहा है कि चोर करीब 2 किलो चांदी के मुकुट लेकर फरार हुआ है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपए है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट चोरी होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन