Logo
Breaking News Exclusive
गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस

: Horoscope Today 28 October राशिफल: गुरु-पुष्य शुभ योग में इन पांच राशि वालों को धन का लाभ, जानें क्या कहते हैं सितारे

MP CG Times / Wed, Oct 27, 2021

Horoscope Rashifal 28 october 2021 : कैसा रहेगा आपका पूरा दिन ? पढ़ाई, प्रेम, विवाह, व्यापार जैसे मोर्चों पर कैसी रहेगी ग्रहदशा ? क्या वैवाहिक जीवन में क्लेश से मिलेगी निजात ? पढ़ाई में बच्चों का मन नहीं लग रहा, क्या करें उपाय ? क्या आने वाले समय में विदेश यात्रा करने का मिलेगा मौका ? जीवनसाथी के साथ कैसा बीतेगा आज का दिन ? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए, आज का राशिफल-

मेष राशि चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण किसी की बातें आपकी भावनाओं को चोट पहुंचा सकती हैं. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति के संबंध में कोई निर्णय न लेना ही हितकर होगा. आज संपत्ति के दस्तावेज बनवाने में भी ध्यान रखें. किसी बात का डर लगा रहेगा. नए काम की शुरुआत ना ही करें. विद्यार्थियों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है. आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचने की संभावना है. प्रेम जीवन में आपके प्रिय के साथ किसी बात की गलतफहमी हो सकती है.

वृषभ राशि  चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. शारीरिक तथा मानसिक रूप से अच्छा अनुभव करेंगे. रिश्तेदारों के साथ समय गुजरेगा. पारिवारिक काम में आपको लाभ होगा. मित्रों के साथ बाहर जाएंगे. वित्तीय मामलों में ध्यान देना पड़ सकता है. सभी काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. भाग्यवृद्धि होने की संभावना है. प्रियजन की निकटता और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना रहेगा.

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा. आज आप थकान, चिंता एवं प्रसन्नता का मिला-जुला अनुभव करेंगे. निर्धारित काम को समय पर पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे. धन के मामले में आपको नुकसान हो सकता है. मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है. व्यापार में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा. नौकरीपेशा लोगों को साथियों का सहयोग मिल पाएगा. परिजनों के साथ समय आनंद में गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा.

कर्क राशि (ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आप बहुत इमोशनल रहने वाले हैं. मित्रों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ किसी गहरी चर्चा में उतर सकते हैं. घूमने-फिरने और स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकेंगे. परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल होगा. आर्थिक लाभ होगा. दांपत्यजीवन में अधिक निकटता अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर आज आपके काम की प्रशंसा होगी. व्यापार में भी लाभ पाने की स्थिति में रहेंगे.

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपको मन पर नियंत्रण रखना होगा. वित्त से सम्बंधित मामलों में आप चिंतित रहेंगे. चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें. कोर्ट-कचहरी के काम को संभालकर करें. विदेश से कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है. असंयमित भाषा का प्रयोग ना करें. कन्फ्यूजन तुरंत दूर करने का प्रयास करें. कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान रखें. जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें.

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा. विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा. धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं. प्रियजनों के साथ मुलाकात आनंददायी रहेगी. व्यापार में आय वृद्धि होने की संभावना है. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे. ऑफिस के काम से यात्रा का आयोजन हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. फिर भी लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है.

तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज का दिन शुभफलदायी है. आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा. अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे. व्यापार में बाधा खड़ी होगी. संतान से मतभेद रहेगा. स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. आज विरोधियों से वाद-विवाद न करें. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें. सरकारी कामों में विलंब होगा. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें.

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आपको अत्यंत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. आज कोई भी नए काम एवं बीमारियों का उपचार शुरू ना करें. अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी. भाषा पर संयम रखें. नेगेटिव कामों से दूर रहें. अनैतिक कामों और कानून विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक गुजरेगा. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रिय के विचारों का भी सम्मान करना होगा.

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप कुछ इमोशनल रहेंगे. फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशी से अपना दिन व्यतीत करेंगे. तन औप मन में ताजगी और प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. दलाली, ब्याज और कमिशन से आपकी आय में वृद्धि होगी. भागीदारी में लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यात्रा की संभावना है. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह आपको दी जाती है.

कुम्भ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. काम की सफलता के लिए आज शुभ दिन है. आज किए गए कामों की वजह से आप खुश रहेंगे. परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा. घर का वातावरण अच्छा रहेगा. तन और मन से प्रफुल्लित रहेंगे. आज अपनी खुशी को दूसरों के साथ बांट भी सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलने से मन खुश रहेगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं. व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने संबंधी काम में पैसा खर्च करना होगा.

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) चंद्रमा राशि बदलकर आज कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप काल्पनिक दुनिया में सैर करेंगे. विद्यार्थियों के लिए आगे आने वाले दिन अच्छे हैं. आज से ही इसके लिए मेहनत शुरू कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा. आज विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की कहीं बात चल सकती है. दोपहर के बाद संयम बनाए रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा आवेश में ना आएं. इस समय कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है. इससे आपका तनाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन