Logo
Breaking News Exclusive
‘स्पेशल सर्विस’ से इनकार पर लड़की की 6 महीने की सैलरी रोकी, कस्टमर से वसूलते थे पैसे रात में शराब पी, अचानक नाक से निकलने लगा खून, पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चे भी तेज रफ्तार में था, हादसे के बाद एक किलोमीटर दूर खड़ा मिला ट्रक, ड्राइवर भागा 3 युवकों की मौत, गाड़ी में फंसे युवक गेट का कांच पीटते रहे, देखते ही देखते डूबे इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा, ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए लाठी-रॉड से की मारपीट चांदी इस हफ्ते 94 हजार गिरी, सोना 14 हजार लुढ़ककर 1.52 लाख पर आया कार सवार दंपति ने बनाया VIDEO, अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका बाल खींचकर खेत में पटका, पीड़िता बोली- पुलिस ने गला मरोड़ा, देखिए VIDEO शराब दुकान में की लूटपाट, 4 साथियों के साथ खुलेआम वाइन की बोतलें उठाईं, देखिए ये VIDEO बाइक का पहिया उड़ा, मकान की छत भरकर लौट रहे थे ‘स्पेशल सर्विस’ से इनकार पर लड़की की 6 महीने की सैलरी रोकी, कस्टमर से वसूलते थे पैसे रात में शराब पी, अचानक नाक से निकलने लगा खून, पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चे भी तेज रफ्तार में था, हादसे के बाद एक किलोमीटर दूर खड़ा मिला ट्रक, ड्राइवर भागा 3 युवकों की मौत, गाड़ी में फंसे युवक गेट का कांच पीटते रहे, देखते ही देखते डूबे इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा, ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए लाठी-रॉड से की मारपीट चांदी इस हफ्ते 94 हजार गिरी, सोना 14 हजार लुढ़ककर 1.52 लाख पर आया कार सवार दंपति ने बनाया VIDEO, अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका बाल खींचकर खेत में पटका, पीड़िता बोली- पुलिस ने गला मरोड़ा, देखिए VIDEO शराब दुकान में की लूटपाट, 4 साथियों के साथ खुलेआम वाइन की बोतलें उठाईं, देखिए ये VIDEO बाइक का पहिया उड़ा, मकान की छत भरकर लौट रहे थे

: पिता का साथ चुनौतियों का सामना करने की देता है हिम्मत, बच्चे की पूरी जिंदगी पर होता है असर, सांइस अनुसार समझें पिता का महत्व

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


हाइलाइट्स

बच्चे के जीवन में पिता के साथ का बेहद महत्व होता है.
पिता का साथ बच्चे को जीवन में रिस्क लेना सिखाता है.

Father Importance According to Science: कहते हैं कि पिता का साया जब तक बच्चे के सिर पर होता है तब तक वह बूढ़ा नहीं होता है. फिर उम्र महज नंबर भर होती है. पिता के ना रहने पर ही उनकी असल अहमियत और कमी का एहसास होता है. मां और बाप हर बच्चे की जिंदगी के दो ऐसे स्तंभ होते हैं जिनके ऊपर उसकी जिंदगी की पूरी नींव गढ़ी जाती है. जीवन के हर संघर्ष से सामना करने का पहला कदम जो बच्चे पिता के साये में सीखते हैं वे इस चुनौती को आसानी से पार कर लेते हैं. कुछ स्टडीज में ये सामने भी आ चुका है कि जिन बच्चों को पिता का साथ मिलता है उनमें पिता के बगैर जिंदगी बिताने वाले बच्चों के मुकाबले जिंदगी जीने के बेहतर अवसर मिलते हैं.

सांइस के अनुसार भी पिता का बच्चे के जीवन में काफी महत्व होता है. यूएसए टुडे की खबर के मुताबिक किसी बच्चे की जिंदगी में पिता, सौतेला पिता या फिर पिता की तरह कोई शख्स मौजूद हो तो उसे कानूनी तौर पर कम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, साथ ही बेहतर स्कूलिंग और जॉब को बनाए रखने में मदद मिलती है.

पिता का साथ मिलने पर बच्चों को मिलते हैं ये फायदे

1. अपराधी बनने की आशंका कम – बच्चे के जीवन में पिता का होना कितना जरूरी है उसे लेकर ऑथर और सोशियोलॉजिस्ट माइकल किमेल (Michael Kimmel) कहते हैं कि जिन बच्चों के पिता नहीं होते या अटेंटिव नहीं होते हैं उनके अपराधी बनने का खतरा तीन गुना ज्यादा होता है. अगर बच्चे के पास मां और बाप दोनों होते हैं तो उनमें प्रॉब्लम सॉल्विंग स्क्लिस ज्यादा होती हैं.

इसे भी पढ़ें: शहद-दालचीनी खाने से गायब हो जाएगा अर्थराइटिस का दर्द ! मिलेंगे 5 बड़े फायदे, इम्यूनिटी हो जाएगी स्ट्रांग

2. लंबे वक्त करते हैं जॉब – लोग अपनी नौकरी को इस वजह से छोड़ देते हैं क्योंकि वे समस्या का ठीक से समाधान नहीं कर पाते या फिर अपनी जरूरतों को सही तरह से एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं. जो बच्चे पिता के साथ समय गुजारते हैं उनमें समस्या के समाधान और फ्रस्ट्रेशन से डील करने की काबिलियत ज्यादा बेहतर होती है. यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन साइकोलॉजी प्रोफेसर ब्रेंडा वोलिंग ( Brenda Volling) कहती हैं कि पुरुष बच्चों को ज्यादा कठिन खेलों में इंगेज रखते हैं. थ्योरी कहती है कि ये ब्चचों को अपने इमोशन को रेगुलेट करने में मदद करती है.

3. जेंडर स्टिरियोटाइप कम होते हैं – जिन बच्चों को अपने माता-पिता का साथ मिलता है तो वे उन बच्चों के मुकाबले कम जेंडर स्टिरियोटाइप होते हैं जिन्हें पिता का साया नहीं मिलता है. पिता के साथ रहे वाले बच्चे उन लोगों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होते हैं जो उनके अलग होते हैं.

4. चुनौतियों का सामना – जहां मां बच्चे की सेफ्टी और अच्छी परवरिश पर फोकस करती है, वहीं पिता उन्हें रिस्क लेने और स्वतंत्र सोच के लिए प्रेरित करते हैं. आर्टऑफमैनलाइंसेसडॉटकॉम के अनुसार पिता की सीख बच्चे को जीवनभर काम आती है.

इसे भी पढ़ें: हड्डियों का दर्द खींचकर बाहर कर देती है ये फली, संतरे से 7 गुना ज्यादा है विटामिन सी, जल्द ही दिखता है असर

5. पिता का साथ देता है खुशी और बेहतर स्वास्थ्य – कई स्टडीज में ये पाया गया है कि किसी व्यक्ति पर उसकी माता के अलावा पिता का भी कई तरह से प्रभाव होता है. पिता के साथ से खेलने की क्षमता बढ़ती है. बच्चों को छुट्टियों का ज्यादा मजा मिलता है. बच्चे जिंदगी के साथ बेहतर तालमेल बना पाते हैं.

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन