: Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 500 KM का सफर तय करेंगे राहुल गांधी, जानिए कब पहुंचेगी न्याय यात्रा ?
Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगी। रायगढ़ में (Rahul Gandhi Nyay Yatra) दो दिनों तक यात्रा को विराम दिया जाएगा। 11 फरवरी से फिर यात्रा यहीं से शुरू होगी जो कि 14 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। यहां पर अलग-अलग जिलों (Rahul Gandhi Nyay Yatra) में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।
Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: इसी बीच 9 और 10 फरवरी को राहुल गांधी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में राहुल कुछ पॉलिटिकल बैठकों में शामिल होंगे। फिर 11 फरवरी को राहुल के रायगढ़ (Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh) लौटने के बाद यात्रा सरगुजा तक जाएगी। फिलहाल न्याय यात्रा झारखंड में है जो कि ओडिशा होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी।

पायलट कर रहे रूट निरीक्षण
Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शुक्रवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गए हैं। वे रायगढ़ से लेकर अंबिकापुर तक का रूट निरीक्षण (Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh) कर रहे हैं। सभी जिलों में यात्रा से जुड़ी समितियों के प्रभारियों के साथ भी पायलट ने बैठक ली है। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में होगा भव्य स्वागत- पायलट
Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि न्याय यात्रा पर जनता विश्वास कर रही है। केन्द्र सरकार यात्रा से घबराई हुई है। पूरा विश्वास है कि जब छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा पहुंचेगी तब सभी समाज के लोग इसका (Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh)जोरदार स्वागत करेंगे। मोदी सरकार हमारी बातों का जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए कार्रवाई कर रही है। लोकसभा चुनाव में इस बार अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय बोले- सभी 11 सीटों पर खिलेगा कमल
Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: राहुल की न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि, इस बार तो हम 11 की 11 लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी को (Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh) जिताकर देंगे चाहे कांग्रेस वाले इसके लिए कुछ भी कर लें।

ये है प्रस्तावित रूट
Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh: न्याय यात्रा का प्रस्तावित रूट फिलहाल रायगढ़ से खरिसया, खरसिया से कोरबा, कोरबा से कटघोरा और तारा, उदयपुर है। इनमें सरगुजा में ही ज्यादा क्षेत्र कवर होने से रामानुजगंज भी प्रस्तावित हैं। इनमें उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर से (Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh) होकर रामानुजगंज तक यात्रा जाएगी। पीसीसी ने प्रदेश स्तरीय 11 समितियों के अलावा संबंधित लोकसभा क्षेत्र के रूट के मुताबिक भी अलग-अलग समितियां गठित की है।
(Rahul Gandhi Nyay Yatra Chhattisgarh)| समितियों के नाम | चेयरमैन |
| प्रचार समिति | शैलेश नितिन त्रिवेदी |
| मार्ग/ रूट समिति | सुशील आनंद शुक्ला |
| आमसभा समिति | राजेश तिवारी |
| परिवहन समिति | मो. अकबर |
| भोजन व्यवस्था | गजराज पगारिया |
| सांस्कृतिक समिति | प्रशांत ठाकुर |
| प्रवेश पास समिति | सुबोध हरितवाल |
| कंट्रोल रूम | दीपक मिश्रा |
| स्वास्थ्य सेवा | डॉ राकेश गुप्ता |
| विधिक समिति | डॉ देवा देवांगन |
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन