Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

कार के दरवाजे और बैकलाइट में गुप्त चेंबर : ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी, 10 किलो पर 10 हजार का लालच

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 'फिल्म पुष्पा' की तर्ज पर कार को मॉडिफाई कर गांजा तस्करी की जा रही थी। कार के दरवाजों और बैक लाइट के पास गुप्त चेंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाया गया था। साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि, पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते कई राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लैलूंगा और साइबर थाने की संयुक्त टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

घेराबंदी कर पकड़ी गई कार

रविवार शाम सूचना मिली कि चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार में दो व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर पाकरगांव (लैलूंगा) की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन दिखने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रोक लिया।

गुप्त चेंबर में छिपाया था गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम श्रवण कुमार निषाद (34) निवासी ग्राम कमरगा और महेंद्र प्रसाद चौहान (40) निवासी ग्राम गमेकेला बताया। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने तस्करी से इनकार किया, लेकिन जब कार की बारीकी से तलाशी ली गई तो दरवाजों और बैक लाइट के अंदर बने गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ।

29.115 किलो गांजा जब्त

श्रवण कुमार निषाद के कब्जे से 19.033 किलोग्राम गांजा और महेंद्र प्रसाद चौहान के कब्जे से 10.082 किलोग्राम गांजा समेत कुल 29.115 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसके साथ ही कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने कुल करीब 17.65 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

10 किलो पर 10 हजार का लालच

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रामकुमार कुजूर (निवासी महेशपुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर) ने उन्हें ओडिशा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो पर 10 हजार रुपए देने का लालच दिया था। वे गांजा लाकर रामकुमार तक पहुंचाने जा रहे थे।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने श्रवण कुमार निषाद, महेंद्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के खिलाफ धारा 20(बी) और 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई- SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन