पत्नी-मौसेरे भाई को काटने वाले पति की कहानी : पिता-छोटा भाई भी हत्यारा; दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, 1 मिनट में 22 फरसे मारे थे
Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: आगरा में पत्नी और मौसेरे भाई को फरसे से काटने वाले पति समेत 3 लोगों को फांसी की सजा हुई है। कोर्ट ने पति के छोटे भाई और पिता को भी हत्या का दोषी माना है। तीनों पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सबूतों की कमी के चलते उसकी मां को बरी कर दिया है। एडीजे-26 अमरदीप ने बुधवार को यह फैसला सुनाया।
Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: मामला 4 साल पहले 2022 का है, जहां अवैध संबंध के शक में गौरव ने अपनी पत्नी पूजा और मौसेरे भाई शिवम को फरसे से काट डाला था। इस डबल मर्डर में पिता मदन और छोटे भाई अभिषेक ने गौरव का साथ दिया था। घटना एत्माद्दौला के रवींद्र नगर की है, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था। यही कोर्ट में अहम सबूत साबित हुआ।

Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: पिता-बेटों ने पहले पूजा और शिवम को गली में दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। दोनों जब जमीन पर गिर पड़े तो फरसे से उनके गले काट दिए थे। पूजा के देवर ने शिवम को 1 मिनट में 22 बार फरसे मारे थे। पुलिस को पूजा की लाश घर के दरवाजे पर, जबकि शिवम की लाश गली में पड़ी मिली थी।

Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: पत्नी पूजा का मर्डर करने के बाद पति गौरव उसके शव के पास बैठकर रोता रहा। वहीं, ससुर और देवर ने एत्माद्दौला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल फरसा और नाली में पड़ा खून से सना डंडा बरामद किया था।
कोर्ट में 14 गवाह पेश हुए
एडीजीसी मोहित पाल ने बताया कि मामले में 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। इनमें सबसे अहम गवाही शिवम के भाई अभिषेक की रही। हत्या का CCTV भी अहम साबित हुआ। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे-26 अमरजीत ने तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई।

Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: कोर्ट ने तत्कालीन सीओ, वर्तमान में एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा और थाना प्रभारी विनोद कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इन पर विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप है। मुख्य सचिव को भी दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया है।
Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: सजा सुनाए जाने के बाद भी तीनों दोषियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया के सवाल पर दोषियों ने कहा कि वो हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें न्याय पर भरोसा है।
शिवम रिश्तेदारी के चलते पूजा के यहां आता था
सुशील नगर में शिवम सिसौदिया के घर के पीछे ही उसके रिश्ते के मौसा मदन का घर है। मदन के बडे़ बेटे गौरव की शादी सैंया के खेडिया गांव की रहने वाली पूजा से हुई थी। रिश्तेदारी होने के चलते शिवम का मदन के घर आना-जाना था। इसी दौरान शिवम और गौरव की पत्नी पूजा के बीच नजदीकियां हो गईं।
27 मई, 2022 की दोपहर पूजा से मिलने शिवम उसके घर आया था। दोनों को घरवालों ने मिलते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद ससुर मदन, पति गौरव और देवर अभिषेक दोनों को घर से घसीटकर बाहर लाए थे। गली में दौड़ा-दौड़ाकर दोनों की हत्या कर दी थी।

मां ने दर्ज कराई थी FIR
Agra Double Murder Case | Husband, Father & Brother Sentenced to Death: पूजा की मां इंद्रा देवी ने एत्माद्दौला थाने में 27 मई, 2022 को बेटी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 302 के तहत 23 अगस्त, 2022 को चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद 17 अप्रैल, 2023 को कोर्ट में आरोप तय हुए। 11 फरवरी, 2026 को आरोपियों के कोर्ट में बयान हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन